Aaj Ka Mausam 1 August 2024: महाराष्ट्र में बहुत भारी व 16 अन्य राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

0
106
Aaj Ka Mausam 1 August 2024 महाराष्ट्र में बहुत भारी व 16 अन्य राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
Aaj Ka Mausam 1 August 2024 : महाराष्ट्र में बहुत भारी व 16 अन्य राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

IMD Today Weather Update, (आज समाज), नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर व उत्तर भारत के अन्य मैदानी व पहाड़ी इलाकों में बीती रात हुई भारी बारिश से काफी दिन से उमस भरी गर्मी झेल रहे लोगों राहत मिली है। बता दें कि अब तक उत्तर भारत के राज्यों हरियाणा, पंजाब व हिमाचल सहित ज्यादातर जगह पर्याप्त मानसूनी बारिश नहीं हुई है। हालांकि कल की बारिश ने दिल्ली सहित पंजाब हरियाणा व हिमाचल में गर्मी से कुछ राहत दिलाई है। दूसरी तरफ केरल, गुजरात व महाराष्ट्र सहित देश के कई राज्यों मे मानसूनी बारिश कहर बरपा रही है।

पश्चिमी तट पर 5 दिन भारी से बहुत तेज बारिश के आसार

मौसम विभाग ने आज महाराष्ट्र में बहुत भारी बारिश व देश के अन्य 16 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी है। आईएमडी अधिकारियों के मुताबिक महाराष्ट्र में 20 सेमी से ज्यादा बारिश के आसार हैं। पश्चिमी तट पर अगले पांच दिन भारी से बहुत तेज बारिश का अनुमान है।

इन राज्यों में नहीं भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, ओडिशा, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गोवा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल व कर्नाटक में भारी बारिश की संभावना है। वहीं, पूर्वी पूर्वी राजस्थान, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, असम, मेघालय, गुजरात में सामान्य (7 सेमी के आसपास) बारिश हो सकती है।

झारखंड व मध्यप्रदेश का हाल

बता दें कि देश के मध्य, पश्चिमी और दक्षिणी समेत पूर्वोत्तर राज्यों में जमकर मानसून की बारिश हो रही है। झारखंड में बिजली गिरने से मंगलवार से अब तक 10 लोगों की मौत हो गई। मध्य प्रदेश में इस मानसून सीजन में अब तक 50 फीसदी बारिश हुई है।