Kurukshetra Crime News: कुरुक्षेत्र के पिहोवा में चाकू से गोदकर युवक को मौत के घाट उतारा

0
13
कुरुक्षेत्र के पिहोवा में चाकू से गोदकर युवक को मौत के घाट उतारा
Kurukshetra Crime News: कुरुक्षेत्र के पिहोवा में चाकू से गोदकर युवक को मौत के घाट उतारा

लूट के इरादे से घर में घुसे थे 10 से 12 लोग
Kurukshetra Crime News (आज समाज) कुरुक्षेत्र: शहर के चोरों के हौंसलें बुलंद है। शहर में इतनी नाकाबंदी होने के बावजूद भी अपराधी अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने से नहीं कतराते। इस कड़ी में लूट के इरादे से घर में घुसे 10 से 12 युवकों ने एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। हमलावारों ने युवक की पत्नी को बंधक बना दिया। युवक घर से नगदी व सोने चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए। वारदात गत रात्रि की है। जैसे ही यह खबर क्षेत्र में फैली को सनसनी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार पिहोवा के गांव मोरथली स्थित संधू फार्म में गत रात्रि 10 से 12 युवक लूट के इरादे से घुस गए। आरोपी दीवार फांद कर घर में घुसे थे। घर का मालिक मस्तान सिंह सो रहा था।

पहले आरोपियों ने चाकू से वार कर युवक को मौत के घाट उतार दिया। फिर आरोपी दूसरे कमरे में गए जहां मस्तान सिंह की पत्नी सो रही थी। आरोपियों ने महिला को बंधक बना लिया और घर में रखे 5000 यूरो एक सोने की चैन व अन्य सामान ले गए। पिहोवा थाना सदर प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें रात 1 बजे वारदात की सूचना मिली थी। जिसके बाद वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कुरूक्षेत्र के एलएनजेपी अस्पताल में रेफर कर दिया है।

पिता के ईलाज के लिए जर्मनी से आया था मस्तान सिंह

पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मस्तान सिंह जर्मनी में रहता था। गत 27 सितंबर को वह अपने पिता के ईलाज के लिए भारत आया था। उसके पिता का ईजाल चंडीगढ़ पीजीआई में चल रहा है। लुटेरे बीती रात करीब 12 बजे मस्तान के घर की दीवार फांदकर घर मे दाखिल हुए और लूटपाट की। वे अपने साथ सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी लेकर फरार हो गए। उसके बाद मस्तान की पत्नी ने इसकी सूचना तुरंत ही चाचा को दी। उसके चाचा मौके पर पहुंचे और पुलिस को वारदात की सूचना दी। मस्तान के चाचा ने बताया कि 8 से 10 लुटेरे उनके घर में घुसे थे। उन्होंने वारदात को अंजाम दिया। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने फोरेंसिक टीम को बुलाया और कार्रवाई शुरू की।

यह भी पढ़ें : Punjab News : पराली प्रबंधन को जन आंदोलन बनाने की जरूरत : सीएम

यह भी पढ़ें : Punjab Batala Accident : सड़क हादसे में तीन की मौत, सीएम ने जताया शोक