पीड़ित की हालत गंभीर, आरोपी फरार

Delhi Crime News (आज समाज), नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। एक तरफ जहां देश के गृह मंत्री दिल्ली पुलिस को कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए निर्देश दे रहे हैं वहीं अपराधी भी दिल्ली पुलिस को चुनौती देते हुए लगातार अपराध कर रहे हैं। अपराधियों द्वारा ऐसी ही चुनौती उस समय दिल्ली पुलिस को दी गई। जब शाहदरा जिला के जीटीबी एंक्लेव के पास मामूली बात को लेकर एक युवक को चाकुओं से गोद दिया गया। इस वारदात की सूचना किसी ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुका था।

इसलिए किया युवक पर हमला

पुलिस को दी जानकारी के अनुसार शाहदरा जिला के जीटीबी एंक्लेव में शराब के पैसे न देने पर एक युवक को चाकू से बुरी तरह गोद दिया गया। हमला करने के बाद आरोपी फरार हो गया। पीड़ित अशोक (35) को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। वहीं, शिकायत के बाद पुलिस आरोपी की तलाश रही है। जानकारी के अनुसार, सोनू मोती नाम का युवक जबरन अशोक से शराब के लिए 250 रुपये मांग रहा था। मना करने पर आरोपी ने अचानक चाकू निकाला। इसके बाद चेहरे, पीठ और बाजू पर कई वार करने के बाद आरोपी मौके से भाग गया। पीड़ित किसी तरह अपने घर पहुंचा। बाद में पिता व पड़ोसी ने उसे जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने उसका बयान लेकर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

होली पर पानी डालने को लेकर विवाद, तीन घायल

वहीं, करावल नगर इलाके के कमल विहार इलाके में मयंक कंसल (24) रहता है। इसका अपना कारोबार है। 14 मार्च को यह अपने दोस्त चंद्र प्रकाश शर्मा, विशाल कश्यप, राज अभिषेक व अन्यों के साथ करावल नगर नाले पर होली खेल रहा था। शाम छह बजे वहां कुछ लड़के होली खेलने पहुंचे। पानी डालने को लेकर इन लड़कों से बहस हो गई। बाद में इन लोगों ने पथराव कर दिया। इसके बाद एक युवक चाकू निकालकर ले आया। इन लोगों ने लात-घूंसों के अलावा डंटों से पीटना शुरू कर दिया। बाद में एक आरोपी मयंक को चाकू मार दिया। चाकू उसके हाथ और दोनों कूल्हों पर लगा। हमले में चंद्र प्रकाश शर्मा व विशाल कश्यप भी जख्मी हो गए।

ये भी पढ़ें : Delhi Breaking News : भाजपा पार्षदों ने तोड़ा मेयर का माइक