Rohtak News:रोहतक में घर के गेट के फ्रेम से लटक कर युवक ने की आत्महत्या

0
94
रोहतक में घर के गेट के फ्रेम से लटक कर युवक ने की आत्महत्या
रोहतक में घर के गेट के फ्रेम से लटक कर युवक ने की आत्महत्या

(आज समाज) रोहतक: रोहतक की जनता कॉलोनी में युवक ने आत्महत्या कर ली। उसका शव गेट के फ्रेम से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार पत्नी के बीच झगड़े के चलते युवक ने आत्महत्या की है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी 25 वर्षीय नीलेश के रूप में हुई है। वह फिलहाल जनता कॉलोनी में विकास धर्मशाला के पास किराए पर रहता था। मृतक मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। शुक्रवार को उसका शव किराए के मकान के गेट के फ्रेम से लटका मिला। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

पति-पत्नी में झगड़े के बाद किया सुसाइड

मामले की सूचना मिलते ही शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस के अनुसार दोनों पति-पत्नी के बीच 2 दिन से झगड़ा चल रहा था। झगड़े के कारण दोनों में मन-मुटाव भी हो रखा था। इसी कारण से रात को उसकी पत्नी घर से कहीं चली गई थी। इसके बाद पीछे से निलेश में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई आरंभ कर दी।