Kapoorthla Crime News : रेल कोच फैक्ट्री क्वार्टर में महिला का शव बरामद

0
114
रेल कोच फैक्ट्री क्वार्टर में महिला का शव बरामद
रेल कोच फैक्ट्री क्वार्टर में महिला का शव बरामद

Kapoorthla Crime News (आज समाज), कपूरथला। कपूरथला के रेल कोच फैक्ट्री में स्थित एक क्वार्टर में महिला का खून से लथपथ शव मिला है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस की कहा है कि महिला का पति भी जालंधर के निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रेल कोच फैक्ट्री के क्वार्टर में को एक महिला के शव मिलने की सूचना भुलाना पुलिस को मिली। जिसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर जाँच शुरू कर दी है। मृतक महिला की पहचान सुमित्रा मुंडी पत्नी सुनील मुंडी वासी के रूप में हुई है।

उक्त महिला के गर्दन पर कई तेजधार हथियार से घाव के निशान भी है। भुलाना चौकी इंचार्ज पूर्णचंद ने बताया कि मृतक महिला का पति सुनील मुंडी भी रात देर रात लगभग 3 बजे घायल अवस्था में के अस्पताल में भर्ती हुआ। उसके भी चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों पर घाव के निशान है। जिसकी एमएलआर काटने के बाद ड्यूटी पर तैनात डा. कार्तिक ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए। जालंधर के निजी अस्पताल में रेफर कर दिया है।