A Woman Missing : नगदी और आभूषणों के साथ विवाहिता घर से लापता

0
231
एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता
एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता
Aaj Samaj (आज समाज), A Woman Missing, नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़:
महेंद्रगढ़ जिले में एक गांव से एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। वह घर से अपने साथ सोने-चांदी के आभूषण और कैश भी ले गई है। पुलिस ने पति की शिकायत पर मामला दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है।

महेंद्रगढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत शुक्रवार रात को पत्नी साथ सोई हुई थी, लेकिन सुबह वह घर में नहीं मिली। उसने अपने आस-पड़ोस व रिश्तेदारियों में भी पता किया, लेकिन उसकी पत्नी का कहीं कुछ पता नहीं चला।

घर की जांच करने पर पता चला कि वह अपने साथ सोने-चांदी के आभूषण और करीब 5 हजार रुपए भी ले गई। उसे शक है कि उसकी पत्नी को गांव का ही एक युवक लेकर गया और कहीं अज्ञात स्थान पर छिपा कर रखा है। उसकी तलाश की जाए। उसकी पत्नी की उम्र 24 साल है।

यह भी पढ़ें : Omaxe Limited Builder : लगातार चौथे हफ्ते ओमेक्स ग्रींस झरमणी में धरना प्रदर्शन जारी।

यह भी पढ़ें : Aaj Ka Rashifal 30 July 2023: आज का दिन आपके लिए सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला, संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। है

Connect With Us: Twitter Facebook