आरोपी 2 बच्चों का बाप, पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए गठित की टीमें
Faridabad News (आज समाज) फरीदाबाद: हरियाणा के फरीदाबाद की जवाहर कॉलोनी में एक महिला की हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। महिला अपने फें्रड के साथ लिव इन में रह रही थी। महिला का शव कई दिन से मकान में पड़ा था। जब पड़ोसियों को बदबू आने लगी तो उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं महिला के साथ रहने वाला व्यक्ति फरार है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई है। पुलिस अभी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी और सोनिया लिव इन रिलेशनशिप में थे या शादी कर चुके थे। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मृत्यु के कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है। मृतका की पहचान सोनिया (45) के रूप में हुई है।
जितेंद्र की पत्नी की हो चुकी मौत, 12 वर्ष से रह रहा सोनिया के साथ
पुलिस के मुताबिक, शुरूआती जांच में महिला सोनिया पिछले 12 वर्षों से जितेंद्र नाम के व्यक्ति के साथ रह रही थी। जितेंद्र बचपन से ही अपने नाना-नानी के साथ जवाहर कॉलोनी गुरुद्वारे के पास रहता था। यहीं उसकी शादी हुई और दो बच्चे भी हुए। 12 साल पहले पत्नी की मृत्यु के बाद वह सोनिया के साथ रहने लगा था।
बेड के अंदर से मिला शव
जवाहर कॉलोनी में जिस मकान में सोनिया और जितेंद्र रह रहे थे, वह कई दिन से बंद था। पड़ोसियों के मुताबिक इस मकान से तेज बदबू आने लगी तो पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर सारन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रणसिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। उन्होंने देखा कि दरवाजे पर ताला लगा है। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने आसपास के लोगों की मौजूदगी में मकान का दरवाजा तोड़ा। एक कमरे में बेड पर एक महिला की सड़ी-गली लाश पड़ी थी। शव काफी दिन पुराना था, उसमें कीड़े रेंग रहे थे।
ये भी पढ़ें: हरियाणा में चलेंगी तेज गर्म हवाएं, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
ये भी पढ़ें: हरियाणा में 75 साल से अधिक उम्र के पेड़ों को मिलेगी ‘वृद्धावस्था पेंशन’