Palwal News: दहेज उत्पीड़न केस में आरोपी के परिजनों को बाहर करने की एवज में 20 हजार रुपए की रिश्वत लेती महिला एएसआई गिरफ्तार

0
179
Palwal News: दहेज उत्पीड़न केस में आरोपी के परिजनों को बाहर करने की एवज में 20 हजार रुपए की रिश्वत लेती महिला एएसआई गिरफ्तार
Palwal News: दहेज उत्पीड़न केस में आरोपी के परिजनों को बाहर करने की एवज में 20 हजार रुपए की रिश्वत लेती महिला एएसआई गिरफ्तार

महिला एएसआई के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत केस दर्ज
Palwal (आज समाज) पलवल: हरियाणा के पलवल में विजिलेंस की टीम द्वारा एक महिला एएसआई को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार करने का मामला प्रकाश में आया है। विजिलेंस ने महिला एएसआई के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। महिला एएसआई ने दहेज उत्पीड़न के केस में आरोपी के परिजनों को केस से बाहर करने के नाम पर रिश्वत मांगी थी।

मामला कमरावली गांव का है। यहां सरपंच प्रतिनिधि मनोज बैंसला के मित्र बनवारी लाल के साले रोहताश ने होडल की एक युवती से लव मैरिज की थी। शादी के बाद युवती ने दिसंबर 2024 में रोहताश और उसके परिवार के खिलाफ दहेज का केस दर्ज करा दिया।

पहले 1 लाख रुपए ले चुकी जगवती

दहेज के लिए महिला को प्रताड़ित करने की जांच महिला थाना की एएसआई जगवती को सौंपी गई। मनोज बैंसला ने रोहताश के परिवार की तरफ से केस की पैरवी शुरू की। जगवती ने रोहताश के परिजनों को केस से बाहर करने के लिए 1 लाख रुपए रिश्वत की मांग की। 13 फरवरी को यह राशि दे दी गई।

अब थाना प्रभारी के नाम पर मांगे 50 हजार

मनोज बैंसला के अनुसार जगवती ने महिला थाना प्रभारी के नाम पर 50 हजार रुपए और मांगे। लगातार रिश्वत की डिमांड से परेशान होकर मनोज ने विजिलेंस में शिकायत कर दी। विजिलेंस ने जाल बिछाया और शुक्रवार को नेशनल हाईवे-19 पर रसूलपुर चौक पर एएसआई को 20 हजार रुपए लेते गिरफ्तार कर लिया। एएसआई के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विजिलेंस टीम की भनक लगने पर कार लेकर भागी जगवती

इस दौरान जगवती को विजिलेंस टीम के आने की भनक लग गई। उसने अपनी कार को अलावलपुर चौक की तरफ दौड़ा दिया। टीम ने घेराबंदी कर जगवती को अलावलपुर चौक पर 20 हजार की रिश्वत सहित गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें  : Delhi CM News : दिल्ली में लोगों को मिलेंगी सस्ती दवाएं : रेखा गुप्ता