Himachal News : मानसून सत्र के 11 दिन में विधायकों ने पूछे गए कुल 729 सवाल 

0
44
मानसून सत्र के 11 दिन में विधायकों ने पूछे गए कुल 729 सवाल 
मानसून सत्र के 11 दिन में विधायकों ने पूछे गए कुल 729 सवाल 
Himachal News (आज समाज) शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के 11 दिन तक चले मानसून सत्र की कार्यवाही 53 घंटे तक चली। इस दौरान विधायकों ने कुल मिलाकर 729 प्रश्न पूछे, जिनकी सरकार ने सूचना दी।
कुलदीप पठानिया ने कहा कि सत्र के दौरान नियम 62 में 14 और नियम 63 में एक विषय पर चर्चा की गई। प्वाइंट ऑफ आर्डर में विधायकों ने कई संवेदनशील विषयों को रखा। 29 अगस्त और 5 सितंबर को गैर सरकारी सदस्य दिवस के दौरान विधायकों ने नियम 101 के तहत 8 गैर सरकारी सदस्य संकल्प पेश किए। नियम 102 के तहत 2, नियम 130 के तहत 5 विषयों पर चर्चा की गई।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि इस सत्र के दौरान 25 सरकारी बिल पास किए गए। 324 के तहत 12 विषय रखे गए और 45 प्रतिवेदन रखे गए। इस दौरान 20 शिक्षण संस्थानों के बच्चों ने विधानसभा की कार्यवाही देखी। विधानसभा की कार्यवाही को देखने के लिए विधानसभा द्वारा 1080 पास जारी किए गए। विधानसभा अध्यक्ष ने विधानसभा के मॉनसून सत्र के सफल संचालन के लिए सभी के सहयोग के लिए उनका आभार भी जताया।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश विधानसभा भी व्यवस्था परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। उन्होंने कहा कि पहले सत्र दस दिन का सत्र था और फिर विधानसभा अध्यक्ष ने इस सत्र को एक दिन और बढ़ाकर इतिहास रच दिया। मुख्यमंत्री ने विधानसभा की कार्यवाही के सफल संचालन के लिए विधानसभा अध्यक्ष को बधाई दी और कहा कि सत्र के दौरान उन्होंने विपक्ष को अपनी बात रखने का पूरा समय दिया।