Sonipat News: सोनीपत के गोहाना में इंद्रदेव को प्रसन्न करने के लिए लगाया देसी घी का भंडारा

0
163
सोनीपत के गोहाना में इंद्रदेव को प्रसन्न करने के लिए लगाया देसी घी का भंडारा
सोनीपत के गोहाना में इंद्रदेव को प्रसन्न करने के लिए लगाया देसी घी का भंडारा

Sonipat News: (आज समाज) सोनीपत: हरियाणा के सोनीपत के गोहाना में मानसून के सीजन में अभी तक अच्छी बारिश नहीं हुई है। इसके सथ ही क्षेत्र में इंद्रदेव को प्रसन्न करने के प्रयास भी शुरू हो गए हैं। मंगलवार को गोहाना में व्यापारियों ने हवन-यज्ञ किया और देसी घी का भंडारा लगाया। व्यापारियों ने कहा कि अच्छी बारिश से ही किसान की धान की अच्छी पैदावार होगी। इसके बाद अच्छा कारोबार होगा। गोहाना की नई अनाज मंडी में मंगलवार को अनाज मंडी में सभी व्यापारियों, आढ़तियों ने मिलकर किसानों की फसल अच्छी पैदावार हो, इसके लिए शुद्ध देसी घी का घेवर और पूरी सब्जी के भंडारे को आयोजन किया। आसपास के गांवों के किसान भी इसमें शामिल हुए। भंडारे के आरंभ में व्यापारियों ने हवन-यज्ञ किया और इंद्रदेव से प्रार्थना की कि क्षेत्र में बारिश जमकर हो। अनाज मंडी गोहाना के प्रधान राजेंद्र कुंडू ने बताया कि इस बार गोहाना क्षेत्र में मानसून की बारिश कम हुई है। इसके कारण किसानों की चिंता बढ़ी हुई है। बहुत से किसान अभी धान की फसल की रोपाई भी पानी की कमी से नहीं कर सके हैं। क्योंकि धान की फसल में पानी की जरूरत ज्यादा होती है। मानसून का महीना चलने के बाद भी बारिश की कमी बनी हुई है। किसानों के साथ व्यापारी भी इस हालात से चिंतित हैं। फसल अच्छी नहीं होगी तो किसान और व्यापारी दोनों ही परेशान होंगे। अनाज मंडी के पूर्व प्रधान श्यामलाल ने बताया कि किसानों की अच्छी फसल पैदा हो, इसीलिए सभी व्यापारियों ने आज गोहाना की नई अनाज मंडी में भंडारे का आयोजन किया है। इसमें शुद्ध देसी घी का प्रसाद बनाया गया है। किसान और मजदूर इसमें सहयोग कर रहे हैं। इस मौके पर मंडी प्रधान राजेंद्र कुंडू, रमेश घढ़वाल ,रणवीर सैनी, राजू मलिक, तीर्थ मलिक, रामकिशन जांगड़ा, गोहाना बार प्रधान वीरेंद्र सिंह आर्य, मौजूद रहे।