Karnal News: तेज रफ्तार गाड़ी ने ली बुजुर्ग महिला की जान

0
139

Karnal News (आज समाज) करनाल: करनाल के मेरठ रोड पर शेखपुरा गांव के पास टाटा ऐस ने महिला को टक्कर मार दी, जिससे महिला की मौत हो गई। महिला की पहचान 55 साल की पासो देवी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे कर और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक महिला के पति पंजूराम ने बताया कि उनकी पत्नी पासो देवी सुबह घास लेने के लिए खेतों में जा रही थी। वह भी साथ थे, लेकिन आगे-आगे चल रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही एक टाटा ऐस गाड़ी ने उनकी पत्नी को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गई। जब तक उन्होंने अपनी पत्नी को संभाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों का कहना है कि शेखपुरा गांव के पास स्टेट हाईवे पर कुछ समय पहले निर्माण कार्य शुरू हुआ था, जिससे सड़क दो हिस्सों में बंट गई है। इस वजह से आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। हालांकि, काम बंद हो गया है, लेकिन रास्ते को बहाल नहीं किया गया है, जिससे हादसों की संख्या बढ़ रही है। पुलिस अधिकारी पीएसआई विकास कुमार ने बताया कि महिला को टक्कर मारने वाले टाटा ऐस गाड़ी का रंग सफेद था और गाड़ी का नंबर राहगीरों ने नोट कर लिया था। पुलिस जल्द ही आरोपी वाहन चालक को पकड़ने की कोशिश कर रही है।