Nuh News : नूंह में रंजिशन व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

0
169
Nuh News : नूंह में रंजिशन व्यक्ति की गोली मारकर हत्या
Nuh News : नूंह में रंजिशन व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

मस्जिद में नमाज अता कर लौट रहा था महबूब
Nuh News (आज समाज) नूंह: हरियाणा के नूंह में मस्जिद में नमाज अता कर लौट रहे व्यक्ति की गोली मारकर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए और महबूब को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने महबूब को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि महबूब की गर्दन में गोली लगी थी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या के बाद गांव में दो पक्षों में तनाव का माहौल बना हुआ है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए नल्हड़ मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं गांव में भारी पुलिस बल को भी तैनात किया गया है। दोनों पक्षों में चार दिन से विवाद चल रहा था।

मकान की छत पर से मारी गोली

जानकारी के गांव बड़वा में महबूब ( 56) के परिवार के साथ किसी बात को लेकर दूसरे पक्ष का झगड़ा हो गया था। उनके साथ मारपीट भी की थी। इसकी एक शिकायत रोजकामेव पुलिस को दी गई। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बाद में मामला पंचायत में पहुंचा और समझौता हो गया।

उसी बात की रंजिश आरोपियों ने रखी हुई थी। परिजनों ने बताया कि महबूब रोजा इफ्तार के बाद करीब साढ़े 5 बजे गांव की आबादी के बाहर बनी मस्जिद में नमाज अदा करने के लिए गया था। जब वह मस्जिद से नमाज अदा कर करीब 8 बजे घर लौट रहा था, उसी दौरान रास्ते में आरोपियों ने अपने मकान की छत पर चढ़कर महबूब को गोली मार दी।

ये भी पढ़ें : Delhi Crime News : आनंद विहार अग्निकांड में पुलिस ने दर्ज की एफआईआर