इलाज के लिए अस्पताल में कराया भर्ती, बोल नहीं पा रहा व्यक्ति
Kurukshetra News (आज समाज) कुरुक्षेत्र: बीती रात आंधी-तूफान के बीच साइकिल पर सवार होकर घर नहर की पटरी के रास्ते घर लौट रहा व्यक्ति साइकिल सहित नरवाना ब्रांच नहर में गिर गया। नहर में गिरते ही व्यक्ति ने शोर मचाना शुरू कर दिया। व्यक्ति 1 घंटे तक नहर में फंसा रहा। घटना रात करीब 11 बजे की है। इस दौरान वह 12 किलोमीटर दूर चला चला गया। गोताखोरों की टीम की सहायता से व्यक्ति को बाहर निकाला गया। व्यक्ति को इलाज के लिए एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इस बारे में जानकारी देते हुए गोताखोर प्रगट सिंह के ने बताया कि रात करीब 11 बजे उनको अनजान नंबर से कॉल आई कि नरवाना ब्रांच नहर (भाखड़ा) में कोई युवक गिर गया है। वो लगातार बहते हुए आगे जा रहा है। वे भी नहर की पटरी से होते हुए उसके पीछे जा रहे थे। इस सूचना पर वे अपनी टीम के साथ युवक को बचाने के लिए गाड़ी में चल दिए।
बचगांव पुल के पास व्यक्ति को नहर से निकाला बाहर
गोताखोर की टीम गाड़ी में नहर की पटरी से आगे की तरफ हो लिए। करीब 12 किलोमीटर चलने के बाद बचगांव पुल के पास काफी लोगों को देखकर रुक गए। यहां युवक पानी में ऊपर-नीचे हो रहा था। उसकी लोकेशन का अंदाजा लगाकर गोताखोर प्रगट सिंह अपने साथी दीप के साथ नहर में कूद गए और कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला।
व्यक्ति की नहीं हो सकी पहचान
बचाव के तुरंत बाद उसे एम्बुलेंस के जरिए एलएनजेपी अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक युवक होश में है, लेकिन कुछ बोल नहीं पा रहा। अभी उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस भी मामले की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें : हरियाणा में आज फिर बारिश-आंधी का अलर्ट
ये भी पढ़ें : गुरुग्राम में एयर होस्टेस से डिजिटल रेप करने का आरोपी गिरफ्तार