A man kissed Rahul Gandhi on Wayanad tour: वायनाड दौरे पर राहुल गांधी को एक शख्स ने चूमा

0
366

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र केरल के वायनाड पहुंचे। वहां वह बाढ़ पीड़ितों से मिलने पहुंचे थे। वायनाड में राहुल के साथ अजीब स्थिति से गुजरना पड़ा। वहां एक शख्स ने अचानक उन्हें गालों पर चूम लिया। हालांकि लड़के की इस हरकत के बाद राहुल गांधी मुस्कराने लगे। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें राहुल गांधी गाड़ी में बैठ रहे हैं और एक व्यक्ति वहां आकर उन्हें चूम लेता है। बता दें कि राहुल गांधी इस समय चार दिवसीय केरल दौरे पर हैं। हालांकि इसे राहुल गांधी की सुरक्षा की बड़ी चूक के रूप में देखा जा रहा है। दरअसल, यात्रा को दौरान राहुल गांधी के तमाम गार्डों और सुरक्षा के घेरे को लांघते हुए एक शख्स ने उन्हें किस कर लिया। किस करने वाले शख्स ने पहले राहुल गांधी से हाथ मिलाया, उसके बाद उन्हें चूम लिया। हालांकि, राहुल गांधी इन चीजों से बेपरवाह होकर खड़ी गाड़ी में बैठकर लोगों से हाथ मिलाते रहे। बता दें कि पहले भी राहुल गांधी को गुजरात के वलसाड में एक महिला ने चूमा था।