भाजपा नेता गजेंद्र सलूजा ने की ज्योत प्रज्वलित – मां भगवती सबका कल्याण करे : गजेंद्र सलूजा

0
123
A grand Jagran of Maa Bhagwati was organized by Bhagwati Sudhar Mandal.
A grand Jagran of Maa Bhagwati was organized by Bhagwati Sudhar Mandal.
Aaj Samaj (आज समाज), पानीपत: आजाद नगर वार्ड 17 में भगवती सुधार मंडल द्वारा मां भगवती का भव्य जागरण करवाया गया। जागरण में बतौर मुख्यातिथि पूर्व जिला अध्य्क्ष एवं राष्ट्रीय सदस्यता अभियान के प्रदेश प्रमुख गजेंद्र सलूजा ने शिरकित की। गजेंद्र सलूजा ने भगवती सुधार मंडल द्वारा आयोजित महामाई के जागरण में ज्योत प्रज्वलित करने के पश्चात महामाई के चरणों मे जिला प्रदेश और देश के लोगों के लिए अमन चैन की प्रार्थना की तथा महामाई के चरणों में मत्था टेक आशिर्वाद लिया। गजेंद्र सलूजा के पहुंचने पर वार्ड वासियो ने उनका स्वागत किया और भगवती सुधार मंडल के पदाधिकारियों ने गजेंद्र का फूल मालाओं, पगड़ी, और माता की प्रतिमा देकर स्वागत किया। पूरी रात मधुर भजनों द्वारा माता का गुण गान किया गया। इस मौके पर भगवती सुधार मंडल के प्रधान मेहर सिहं रोड़, राम निवास सैन, बलवान रोड़, युवा प्रधान सोनू खरब, पार्षद जसमेर शर्मा, अजय शर्मा, बलवान सरोहा, सुमित जैन, सतपाल मलिक, भाजपा ज़िला मीडिया प्रमुख ईश कुमार राणा, सोशल मीडिया टीम से प्रमोद शर्मा, ओबीसी मोर्चा कृष्णपुरा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सैन, भाजपा नेता कुलदीप रोहिल्ला, तरूण पसरीजा, युवा नेता जतिन, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा रमेश सैन अहरिया, सोनू शर्मा आदि गणमान्य नगरवासी मौजूद रहे। रात्रि भोज के साथ कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ।