Karnal Crime News: करनाल से खाटू श्याम दर्शन करने गई युवती को उतारा मौत के घाट

0
22
करनाल से खाटू श्याम दर्शन करने गई युवती को उतारा मौत के घाट
Karnal Crime News: करनाल से खाटू श्याम दर्शन करने गई युवती को उतारा मौत के घाट

दोस्तों ने ही दिया हत्या को अंजाम, आरोपी गिरफ्तार
Karnal Crime News (आज समाज) करनाल: दोस्तों के साथ राजस्थान स्थित खाटू श्याम दर्शन करने गई करनाल की युवती की उसी के दोस्तों ने गला दबाकर हत्या कर दी। लड़की की हत्या का खुलासा 12 अक्टूबर को शव मिलने पर हुआ था। पुलिस ने आरोपी दोस्तों को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में एक लड़की और एक लड़का शामिल है। दोनों ने अपना अपराध कबूल कर लिया है। आरोपियों की पहचान जयवीर और प्रियंका के रूप में हुई। आरोपी कुरुक्षेत्र की रहने वाले है। प्राप्त जानकारी अनुसार करनाल के सुभाष गेट निवासी युवक ने बताया कि उसकी बहन राशि गत 10 अक्टूबर को कुरुक्षेत्र के रहने वाले दो दोस्तों एक लड़का, एक लड़की के साथ राजस्थान स्थित खाटू श्याम के दर्शन करने की बात कह कर घर से निकली थे।

तीनों ने पहले खाटू श्याम जी मंदिर में दर्शन किए। 12 अक्टूबर को उसकी बहन का शव जयपुर के चौमू कस्बे में मिला। हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो चुके थे। जयपुर पुलिस ने उसकी बहन का शव बरामद किया। इसके बाद पुलिस पूछताछ करते हुए हरियाणा पहुंची। जांच में पता चला कि हत्या के बाद आरोपियों ने युवती का फोन करनाल के कर्ण लेक के पास फेंक दिया था। जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है।

आरोपी रास्ते से हटाना चाहते थे राशि को

अभी तक की पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी राशि को अपने रास्ते से हटाना चाहते थे। हत्या की प्लानिंग पहले से ही की गई थी। आरोपियों ने राशि के मोबाइल फोन को करनाल की कर्ण लेक के पास फेंक दिया था। ताकि हत्या का शक उनपर न जाए। जयपुर पुलिस के जांच अधिकारी ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें : Punjab CM News : धान खरीद को राजनीतिक मुद्दा न बनाएं : मान

यह भी पढ़ें : Punjab Assembly Bypoll : मनप्रीत बादल को गिद्दड़बाहा से चुनाव लड़वा सकती है भाजपा