Haryana Assembly Election: मतगणना से एक दिन पहले सोशल मीडिया एक्स पर भाजपा-कांग्रेस के बीच छिड़ी जंग

0
7
मतगणना से एक दिन पहले सोशल मीडिया एक्स पर भाजपा-कांग्रेस के बीच छिड़ी जंग
Haryana Assemblt Election: मतगणना से एक दिन पहले सोशल मीडिया एक्स पर भाजपा-कांग्रेस के बीच छिड़ी जंग

नायब सैनी बोले- राहुल को किसी ने नहीं दी तवज्जो
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर वोटिंग हो चुकी है। मतगणना कल यानि की आठ अक्टूबर को होगी। लेकिन अभी से भाजपा कांग्रेस के बीच बयानबाजी को लेकर जंग शुरू हो गई। विधानसभा चुनाव के दौरान जमकर एक दूसरे पर जुबानी हमला करने वाले नेता वोटिंग के बाद भी एक दूसरे पर हमलावर होते नजर आ रहे है। वोटिंग के बाद जारी हुए एग्जिट पोल में कांग्रेस को बहुमत मिलने का अनुमान जताने के बाद से ही भाजपा कांग्रेस पर जमकर हमला बोल रही है। भाजपा का कहना है कि कांग्रेस अभी से एग्जिट पोल के आंकडे देखकर सरकार बनाने का सपना देख रही है। कही मतगणना वाले दिन कांग्रेस नेता ईवीएम को दोष न देते नजर आए। भाजपा नेताओं का कहना है कि प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी और नायब सैनी मुख्यमंत्री होंगे।

यहीं नहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिज विज भी कह चुके है की एग्जिट पोल की खोल पहले कई बार खुल चुकी है। इससे पहले पूर्व सीएम मनोहर लाल भी कह चुके है न नौ मन तेल होगा और न राधा नाचेगी। वहीं इसके उलट एग्जिट पोल के आंकड़ों से संतुष्ट कांग्रेस का कहना है कि प्रदेश में पूर्ण बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनेगी। भाजपा के 10 साल के कुशासन से प्रदेश की जनता मुक्ति चाहती थी। एग्जिट पोल के आंकड़ों ने प्रदेश की जनता की आवाज पर मोहर लगाते हुए कांग्रेस सरकार बनने की बात कही है।

थोड़ी सी टेप मुंह पे लगा लें नायब सैनी

राहुल गांधी को लेकर सोशल मीडिया पर कांग्रेस व भाजपा आमने-सामने हैं। एक-दूसरे पर निशाना साध रहे हैं। हरियाणा भाजपा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का वीडियो पोस्ट किया। साथ ही लिखा कि राहुल बाबा को तवज्जो तो किसी ने दी नहीं। वो तो इस बात से हैरान है इतनी बड़ी जलेबी भी हरियाणा में बनती है। इसके बाद हरियाणा कांग्रेस के सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर रिप्लाई करते हुए कटाक्ष किया। हरियाणा कांग्रेस ने लिखा कि इन तिलां मैं तेल कोनी… क्यूं टाइम खराब कर रहे हो प्रवासी कमलू। इनसे पेमेंट निकलवाओ और नोएडा निकलो। और गायब सिंह जी को बोलो कि एक टेप खरीद लें, थोड़ी सी मुंह पे लगा लें, बाकी पैकिंग के काम आयेगी।

यह भी पढ़ें : Jani Master: दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर का अवॉर्ड वापस लिया