Batala Crime News : सरोवर में स्नान करने उतरे पति-पत्नी की डूबने से मौत

0
14
Batala Crime News : सरोवर में स्नान करने उतरे पति-पत्नी की डूबने से मौत
Batala Crime News : सरोवर में स्नान करने उतरे पति-पत्नी की डूबने से मौत

पति को डूबते देख उसे बचाने सरोवर में उतर गई पत्नी

Batala Crime News (आज समाज), बटाला : जिला बटाला के गांव लील कलां के एतिहासिक गुरुद्वारा में रविवार सुबह एक दुखद हादसा हो गया। दरअसल यहां सरबत के भले की अरदास करने पहुंचे दंपति की मौत हो गई। हादसा सुबह करीब साढ़े पांच बजे उस समय हुआ जब पति गुरुद्वारा साहिब में बने सरोवर में स्रान करने के लिए उतरा। किसी कारणवश व डूबने लगा। जब पति को सरोवर में कुछ असहज स्थिति में पत्नी ने देखा तो वह भी उसे बचाने के तुरंत सरोवर में उतर गई। जिसके बाद कुछ ही क्षणों में दोनों की पानी में डूबने से मौत हो गई।

गांव कंडीला का रहने वाला था दंपति

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डूबने वाला दपंति की पहचान गांव कंडीला थाना घुमान की रहने वाले बलवंत सिंह (50) और उनकी पत्नी रजवंत कौर (45) के रूप में हुई है। परिजनों ने पुलिस को इस बारे जानकारी देते हुए बताया कि यह दपंति प्रत्येक रविवार को गांव लील कलां के गुरुद्वारा साहिब माथा टेकने जाते थे। इसी के चलते आज भी वे दोनों हमेशा की तरह ही गुरुद्वारा साहिब में सरबत के भले की अरदास करने गए थे।

यह भी पढ़ें : Punjab Ayushman Bharat Scheme : आयुष्मान भारत योजना बनी प्रदेश सरकार के गले की फांस

इसी दौरान पहले बलवंत सिंह गुरुद्वारा साहिब के सरोवर में सन्नान करने के लिए उतरा। वह अपना संतुलन खो बैठा, यह देखते ही उनकी पत्नी रजवंत कौर उन्हें बचाने के लिए सरोवर में उतरी। पति के बचाते हुए वह भी पानी में डूब गई। इस घटना की जानकारी गुरुद्वारा साहिब के सेवादार ने तुंरत गांव के लोगों को दी।

इसके बाद गांव के लोगों की मदद से दोनों को पानी से बाहर निकाला गया लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। दंपती की एक बेटी और दो बेटे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इस संबंध थाना कादियां के एसएचओ परमिंदर सिंह ने बताया कि दोनों शवों को बटाला के सिविल अस्पताल में भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें : Bhagwant Mann Health Update : इस बीमारी से पीड़ित हैं सीएम मान

यह भी पढ़ें : Northern Railway News : उत्तर रेलवे के इस फैसले से हैरानी में यात्री