खजूर सेहत के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन हर किसी के लिए नहीं!
अगर इसे सही मात्रा में खाया जाए, तो यह कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने में मदद करता है।
लेकिन कुछ लोगों के लिए यह नुकसानदायक भी साबित हो सकता है।
आइए जानते हैं, किन लोगों को खजूर का सेवन करने से बचना चाहिए।
अगर आपको किडनी से जुड़ी कोई समस्या है या पथरी की शिकायत है, तो खजूर से दूरी बनाए रखें।
खजूर नैचुरल शुगर और कैलोरी से भरपूर होता है। अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, तो इसका अधिक सेवन आपके वेट लॉस गोल्स को बिगाड़ सकता है।
अगर आपको डायरिया की शिकायत है, तो खजूर खाने से बचें।
डायबिटीज के मरीजों के लिए खजूर नुकसानदायक हो सकता है।