अखरोट सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि यह प्रोटीन, हेल्दी फैट और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ लोगों के लिए अखरोट का सेवन नुकसानदायक भी हो सकता है?
किन लोगों को अखरोट खाने से बचना चाहिए?
अगर आपको नट एलर्जी है, तो अखरोट का सेवन करने से स्किन रैशेज, सूजन, सांस लेने में दिक्कत या अन्य एलर्जी रिएक्शन हो सकते हैं।
जिन्हें एसिडिटी, अपच या पेट फूलने की शिकायत होती है, उनके लिए अखरोट पचाना मुश्किल हो सकता है और यह पेट दर्द या गैस की समस्या बढ़ा सकता है।
अखरोट में हाई प्रोटीन और ऑक्सालेट पाया जाता है, जो किडनी स्टोन की समस्या को बढ़ा सकता है। अगर आपको किडनी से जुड़ी कोई दिक्कत है, तो अखरोट खाने से बचें।
अखरोट हाई कैलोरी और फैट से भरपूर होता है। अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, तो इसका ज्यादा सेवन आपके डाइट प्लान को बिगाड़ सकता है