आजकल टैटू का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। युवा अपने शरीर पर अलग-अलग डिज़ाइन के टैटू बनवा रहे हैं,
जिसमें देवी-देवताओं के नाम और चित्र भी शामिल हैं। लेकिन क्या शरीर पर भगवान का टैटू बनवाना सही है? इस पर प्रेमानंद महाराज ने एक महत्वपूर्ण राय दी है।
प्रेमानंद महाराज के अनुसार, भगवान का नाम अत्यंत शक्तिशाली होता है। जो व्यक्ति सच्चे मन से भगवान के नाम का जाप करता है,
उसे जीवन में सुख, शांति और मोक्ष की प्राप्ति होती है। लेकिन शरीर पर भगवान का नाम या चित्र बनवाना सही नहीं माना जाता।
महाराज जी का कहना है कि शरीर पर भगवान का टैटू बनवाने से हम पाप के भागीदार बन सकते हैं।
इसकी वजह उन्होंने स्नान के समय की स्थिति को बताया। स्नान के दौरान शरीर पर बने टैटू पर पानी गिरता है और पैरों तक जाता है, जिससे भगवान के नाम का अपमान हो सकता है।
महाराज जी का मानना है कि भगवान के नाम का सम्मान करना चाहिए और इसे शरीर पर टैटू के रूप में अंकित करने से बचना चाहिए।
भगवान का नाम हृदय में धारण करें, न कि शरीर पर। इससे व्यक्ति को आध्यात्मिक शांति और मोक्ष की प्राप्ति होगी।