घी को भारतीय खानपान में स्वास्थ्य का खजाना माना जाता है। यह इम्यूनिटी बढ़ाने, त्वचा निखारने और दिल की सेहत सुधारने में मदद करता है।
लेकिन अगर घी की मात्रा जरूरत से ज्यादा हो जाए, तो इसके नुकसान भी उतने ही ज्यादा हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि घी के फायदे और नुकसान क्या हैं। इसे कितनी मात्रा में खाना सही रहेगा।
घी के जबरदस्त फायदे!: त्वचा को बनाए ग्लोइंग – घी त्वचा को अंदर से मॉइस्चराइज करता है और झुर्रियों को कम करता है।
इम्यूनिटी बूस्टर – इसमें विटामिन A, E और K2 होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करते हैं।
दिल की सेहत के लिए फायदेमंद – सीमित मात्रा में घी कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल कर सकता है और हार्ट हेल्थ को बेहतर बना सकता है।
ज्यादा घी खाने के नुकसान: वजन बढ़ा सकता है – घी में हाई कैलोरी होती है, जिससे मोटापा बढ़ने का खतरा रहता है।
कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है – जरूरत से ज्यादा घी खाने से खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) बढ़ सकता है, जिससे हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है।
एलर्जी का कारण बन सकता है – कुछ लोगों को घी से एलर्जी हो सकती है, जिससे पेट की समस्याएं और स्किन रिएक्शन हो सकते हैं।
तो घी कितना खाना चाहिए? रोजाना 1-2 चम्मच (10-15 ग्राम) घी खाना सही माना जाता है।
घी सेहत के लिए फायदेमंद जरूर है, लेकिन सही मात्रा में ही! वरना फायदे की जगह नुकसान उठाना पड़ सकता है।