Karnal News: करनाल में 2 नाबलिग सहित 9 महिलाए लापता

0
12
करनाल में 2 नाबलिग सहित 9 महिलाए लापता
करनाल में 2 नाबलिग सहित 9 महिलाए लापता

Karnal News (आज समाज) करनाल: हरियाणा में करनाल के घरौंडा थाना क्षेत्र में संदिग्ध हालातों में सात महिलाएं और दो नाबालिग लापता हो गए हैं। इनमें से दो महिलाएं घरौंडा की अलग-अलग कालोनियों से हैं, जिनमें से एक महिला मंदबुद्धि है। जबकि तीन महिलाएं अपने बच्चों के साथ मायके आई हुई थीं। घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। परिजनों ने पुलिस को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घरौंडा निवासी शिकायतकर्ता पति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 24 वर्षीय पत्नी मंदबुद्धि है। पत्नी ने कहा था कि वह गवर्नमेन्ट अस्पताल घरौंडा में बच्चों का टीका लगवाने जा रही है। लेकिन वह वापस नहीं लौटी। उसकी काफी खोजबीन की लेकिन नेहा का कोई सुराग नहीं मिला। इससे पहले भी नेहा 3-4 बार घर से बिना बताए चली गई थी, जो वापिस लौट आती थी। यमुना से सटे एक गांव में तीन बहने अपने बच्चों के साथ मायके आई हुई थी। शिकायतकर्ता भाई ने बताया कि उसकी 35 वर्षीय बहन, 22 वर्षीय बहन, 17 वर्षीय बहन और उनके बच्चे, जिनमें से एक की उम्र 14 साल और दूसरे की छह साल है। 21 जून को उसके घर पर रहने आए थे। जब 27 जून की सुबह उठकर देखा तो वे सभी गायब थे। शिकायतकर्ता व उनके परिवार ने सभी रिश्तेदारियों में तलाश की, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। घरौंडा निवासी शिकायतकर्ता पति ने पुलिस को दी जानकारी में बताया कि उनकी 24 वर्षीय पत्नी 27 जून को सुबह 5.30 बजे बिना बताए घर से चली गई। उन्होंने अपनी पत्नी की आसपास सभी जगह तलाश की लेकिन कहीं पता नहीं लगा। उसने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, अस्पताल व अन्य स्थानों पर भी खोजबीन की है, लेकिन कही पर भी कोई सुराग नहीं लगा।

पुलिस ने शुरू की जांच

लापता महिलाओं और बच्चों के परिजनों ने पुलिस से जल्द से जल्द उनकी तलाश करने की गुहार लगाई है। परिजनों का कहना है कि वे बेहद चिंतित हैं और उन्हें उम्मीद है कि पुलिस उनकी मदद करेगी।पुलिस ने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। हर पहलू पर बारीकी से जांच की जा रही है। थाना प्रभारी जंगशेर ने बताया कि तीन अलग-अलग मामलों में महिलाओं व बच्चों के लापता होने की शिकायत मिली है। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

SHARE