Haryana News: हरियाणा के 9 खिलाड़ियों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने खेल रत्न पुरस्कार से किया सम्मानित

0
158

शूटर मनु भाकर को मिला मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवार्ड
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आज पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने खेले के क्षेत्र में देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस समारोह में राष्ट्रपति ने हरियाणा के 9 खिलाड़ियों को खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया।

झज्जर की शूटर मनु भाकर को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवार्ड मिला है। मनु भाकर ने पिछले साल पेरिस ओलिंपिक में 2 मेडल जीते थे। इसके साथ नीतू घनघस, स्वीटी बूरा, संजय कालीरामन, अभिषेक नैन, सरबजोत सिंह, धर्मबीर नैन, अमन सहरावत और नवदीप सिंह को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। वहीं हॉकी कोच संदीप सांगवान को द्रोणाचार्य अवॉर्ड दिया गया।

बॉक्सर से शूटर बनी मनु भाकर

पुरस्कार पाने वाले खिलाड़ियों की खेल की शुरूआत बहुत रोचक रही। जैसे मनु भाकर बॉक्सर थी, लेकिन शूटर बन गई। स्वीटी बूरा कबड्डी ट्रायल देने गई और बॉक्सर बनकर लौटीं। अमन सहरावत जैसे खिलाड़ियों ने तंगी के बावजूद ओलिंपिक में मेडल जीतकर इतिहास रच दिया।

ये भी पढ़ें : हरियाणा के बुजुर्ग फ्री में जा सकेंगे महाकुंभ