7th Wado Cup National Karate Championship के विजेताओं को सम्मानित किया व बधाई दी
7th Wado Cup National Karate Championship
हर हार से सीखना जीतने का सबसे बड़ा कारण है : कंवर रविन्द्र सैनी
Aaj Samaj (आज समाज),7th Wado Cup National Karate Championship,पानीपत : 7वीं वाडो कप नेशनल कराटे चैंपियनशिप का आयोजन पानीपत, हरियाणा के गीता विश्वविदयालय में दिनांक 03 से 05 नवंबर 2023 को किया गया इस प्रतियोगिता में पूरे भारत के खिलाड़ियों ने भाग लिया यह जानकारी देते हुए कोच मुकेश सरोहा ने बताया कि हमारी एम जे आर अकादमी के खिलाड़ियों ने 16 स्वर्ण पदक 5 रजत व 6 कांस्य पदक जीते जिसमें से स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के नाम है हनिका, यशस्वी, आकांशा, प्लाक्षा, नितीश राठी, जतिन अनेजा, प्रीतम पटनायक, अंबर, योगेश, अभिनव, युग सरोहा, माधव, यश सरोहा, अंशुल सरोहा, सिद्धार्थ, कार्तिक कपूर। रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ी हैं चेतन अनेजा, वंश मलिक, जतिन सरोहा, हर्षिता व लक्की। कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ी हैं यशावनी, अरमान मलिक, आरव, भाग्यश्री सिंधर, आर्यन, युवराज।