31% लोगों ने आजमाया जनरेटिव एआई टूल
Google Gemini (आज समाज) नई दिल्ली: भारत के 60 प्रतिशत लोगों को अभी तक एआई की जानकारी की जानकारी नहीं है। इस बात का खुलासा गूगल और कांतार की एक स्टडी में हुआ है। इस स्टडी के जरिए भारत में जनरेटिव एआई को लेकर लोगों की समझ, इसकी संभावनाएं और प्रभाव को गहराई से परखा गया। देश के 18 शहरों में 8,000 से अधिक लोगों पर किए गए इस अध्ययन में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं।
रिपोर्ट में कहा गया है कि 75% भारतीय चाहते हैं कि उनकी रोजमर्रा की जिंदगी में एक सहयोगी हो जो उनकी प्रगति में मदद करे। रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि अभी एआई अपनाने की शुरूआत ही हुई है। अभी तक सिर्फ 31% ने अब तक किसी भी जनरेटिव एआई टूल को आजमाया है।
रिपोर्ट की मुख्य बातें
- 72% लोग चाहते हैं कि वे रोजाना ज्यादा प्रोडक्टिव हों।
- 77% लोग अधिक क्रिएटिव बनना चाहते हैं।
- 73% लोग बेहतर संवाद करना चाहते हैं।
- Gemini के इस्तेमाल से 92% उपयोगकर्ताआं ने कहा कि इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा है।
- 93% ने बताया कि उनकी प्रोडक्टिविटी में सुधार हुआ है।
- 85% लोगों ने कहा कि जेमिनी ने उनकी क्रिएटिविटी को जगाया है।
- खास बात ये है कि जेमिनी का सबसे ज्यादा असर Gen Z (94%), महिलाओं (94%), और छात्रों (95%) में देखा गया।
- 76% लोग चाहते हैं कि वे दैनिक कार्यों में समय बचा सकें।
- 84% चाहते हैं कि वो साधारण कामों में भी क्रिएटिव बनें।