Moga Crime News : लिव इन में रह रही 50 वर्षीय महिला की हत्या

0
29
Moga Crime News : लिव इन में रह रही 50 वर्षीय महिला की हत्या
Moga Crime News : लिव इन में रह रही 50 वर्षीय महिला की हत्या

मृतका के बेटे के बयान पर प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज

Moga Crime News (आज समाज), मोगा : शहर के अजीतवाल में लिव इन में रह रही 50 वर्षीय महिला की उसके कथित प्रेमी ने हत्या कर दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोनों पिछले 15 साल से लिव इन में रह रहे थे। महिला पहले से शादीशुदा थी और उसके तीन बेटे हैं। पुलिस ने मृतक महिला के बेटे के बयान के आधार पर महिला के प्रेमी मनी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। आरोपी फिलहाल फरार है और पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है।

यह है मामला

जांच अधिकारी एएसआई सुरजीत सिंह ने बताया कि मनी और महिला अजीतवाल में एक किराए के मकान में रह रहे थे। वे दोनों बिना शादी किए पिछले 15 साल से एक साथ थे। महिला पहले से शादीशुदा थी और उसके तीन बेटे हैं। उसका पहला पति नशा करता था और उससे मारपीट करता था। इसके चलते महिला उसे छोड़कर अपने प्रेमी मनी के साथ रहने लग गई थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोगा सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। महिला के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मनी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

महिला के बेटे ने यह बयान दिए

महिला के बेटे ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनकी मां गांव रोडे के निवासी मनी के साथ अजीतवाल में रह रही थी। उनके पास पुलिस का फोन आया कि उनकी मां का शव मिला है। उसके सिर पर चोट के निशान हैं। बेटे ने आरोप लगाया कि मनी ने ही उसकी मां की हत्या की है। उसने कहा कि पिछले कुछ समय से मनी का उसकी मां के साथ बर्ताव ठीक नहीं था। इस बात की सूचना उन्हें मिली थी, लेकिन यह उन दोनों का निजी मामला होने के कारण उन्होंने कभी दखल नहीं दिया।

ये भी पढ़ें : Batala Crime News : महिला ने दो बच्चों के साथ किया सुसाइड

ये भी पढ़ें : Punjab News : राज्य सरकार धान खरीद के लिए पूरी तरह तैयार : मान