5 Tips To Clean Nails On Holi
आज समाज डिजिटल, अम्बाला :
5 Tips To Clean Nails On Holi : लोग होली का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कुछ लोग होली की खरीदारी में व्यस्त हैं तो कुछ लोग अपने स्किन केयर रूटीन पर खास ध्यान दे रहे हैं ताकि होली के रंगों का साइड इफेक्ट उनकी त्वचा और बालों पर न हो। लेकिन क्या आपने अपने नाखूनों को होली से बचाने के उपाय खोजे हैं? जी हां, त्वचा और बालों के साथ-साथ नाखूनों को रंगों से होने वाले नुकसान से बचाना भी बेहद जरूरी है।
आजकल बाजार में मिलने वाले ज्यादातर रंगों में केमिकल का खूब इस्तेमाल होता है। हालांकि, रंगों में सराबोर हुए बिना होली का पूरा आनंद लेना असंभव है। ऐसे में ज्यादातर महिलाएं त्वचा और बालों की अलग-अलग तरह से रक्षा करती हैं लेकिन नाखूनों को नजरअंदाज कर देती हैं। ये रसायन हमारे शरीर में जाकर नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए हम आपके साथ शेयर करने जा रहे हैं होली पर नाखून साफ करने के कुछ आसान टिप्स।
Also Read : होली पर रंगों से होने वाले बालों को नुकसान से बचाएंगे ये टिप्स Hair Care Tips for Holi 2022
नाखूनों को रगड़ने से बचें

कई बार नाखूनों से रंग के निशान हटाने के लिए हम उन्हें जोर-जोर से रगड़ने लगते हैं। लेकिन नाखूनों को स्क्रब करने से उन पर रंग और भी गहरा हो जाता है, साथ ही नाखून भी रूखे हो जाते हैं। इसलिए किसी भी हालत में नाखूनों को स्क्रब न करें। कुछ ही देर में रंग अपने आप निकल जाएगा। (Tips To Clean Nails On Holi)
ठंडे पानी की लें मदद

कई बार महिलाएं नाखूनों के रंग से छुटकारा पाने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करती हैं। हालांकि गर्म पानी की जगह ठंडे पानी की मदद से रंग जल्दी फीका पड़ जाता है। इसलिए अपने हाथों को कुछ देर ठंडे पानी में डुबोकर रखें।
नींबू होगा असरदार

नाखूनों में चमक लाने के लिए कई लोग नींबू को नाखूनों पर रगड़ते हैं। तो आप रंग हटाने के लिए भी ऐसा ही कर सकते हैं। नींबू में मौजूद ब्लीचिंग एजेंट नाखूनों से रंग आसानी से हटा देता है। इसके साथ ही नींबू लगाने से नाखून भी मजबूत होते हैं। (Tips To Clean Nails On Holi)
पारदर्शी नेल पेंट का करें इस्तेमाल

अगर आपके नाखूनों पर रंग चढ़ गया है और आप उसे तुंरत मिटाना चाहते हैं तो ट्रांसपेरेंट नेल पेंट की मदद ले सकते हैं। नाखूनों पर ट्रांसपेरेंट नेल पेंट लगा लें। अब गुनगुने पानी में बादाम के तेल की कुछ बूंदे मिलाकर उंगलियों को इस पानी में थोड़ी देर के लिए डुबा दें। इससे धीरे-धीरे रंग छूटने लगेगा।
नाखूनों को रखें रंगों से सुरक्षित

अगर आप चाहें तो होली खेलने से पहले कुछ तरीके आजमा कर अपने नाखूनों को प्रोटेक्ट कर सकती हैं। जी हां, रात को सोने से पहले नाखूनों पर बादाम का तेल या फिर देसी घी से मसाज करें। साथ ही सुबह होली खेलने से पहले नाखूनों पर किसी गहरे रंग की नेल पेंट डबल कोटिंग के साथ लगा लें। इससे रंग आपके नाखूनों पर नहीं चढ़ेगा।
5 Tips To Clean Nails On Holi
Read More : इस बार होली पर बन रहे हैं खास महासंयोग, होंगे लाभकारी Holi Puja 2022
Read More : होली पर स्टाइलिश और हैंडसम दिखने के लिए पुरुष फॉलो करें ये फैशन ट्रेंड Holi Style For Men 2022