
2 और छोड़ सकते हैं, कांग्रेस-भाजपा में जाने की तैयारी
Hisar News (आज समाज) हिसार: हरियाणा में विधानसभा चुनाव के ऐलान के बाद 48 घंटे के भीतर जननायक जनता पार्टी के 5 विधायकों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। इन विधायकों में उकलाना से विधायक अनूप धानक, टोहाना से विधायक देवेंद्र बबली, शाहबाद से विधायक रामकरण काला, गुहला चीका से विधायक ईश्वर सिंह और बरवाला से विधायक जोगीराम सिहाग शामिल हैं। इनमें देवेंद्र बबली, ईश्वर सिंह और रामकरण काला के कांग्रेस में जाने की चचार्एं हैं। वहीं अनूप धानक और जोगीराम सिहाग भाजपा जॉइन कर सकते हैं। इनके अलावा, रामनिवास सुरजाखेड़ा और रामकुमार गौतम भी पार्टी छोड़ सकते हैं। दोनों विधायक खखढ से नाराज हैं। लोकसभा चुनाव के पहले तक जेजेपी के पास 10 विधायक थे। 5 विधायकों के पार्टी से इस्तीफे के बाद अब 5 बचे हैं, इनमें से 2 रामनिवास सुरजाखेड़ा और रामकुमार गौतम भी पार्टी से दूरी बनाए हुए हैं। फिलहाल खखढ के साथ उचाना से विधायक दुष्यंत चौटाला, बाढड़ा से विधायक उनकी मां नैना चौटाला और जुलाना से विधायक अमरजीत ढांडा ही साथ हैं।