Himachal News : राज्य में 430 हर्बल गार्डन किए जा रहे स्थापित : पठानिया

0
60
राज्य में 430 हर्बल गार्डन किया जा रहे हैं स्थापित : पठानिया
राज्य में 430 हर्बल गार्डन किया जा रहे हैं स्थापित : पठानिया

चड़ी में राष्ट्रीय अश्वगंधा अभियान के तहत पौधे किए वितरित

Himachal News (आज समाज) धर्मशाला। राज्य में 430 हर्बल गार्डन स्थापित किये जा रहे हैं ताकि आम जनमानस को हर्बल पौधों के औषधीय उपयोग के बारे में जागरूक किया जा सके। ये शब्द उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने शाहपुर विस क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चड़ी में राष्ट्रीय अश्वगंधा अभियान के आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि व्यक्त किये।

उन्होने लोगों को अश्वगंधा के पौधे वितरित करने के उपरांत कहा कि लोगों के स्वास्थ्य को सुधारने के लिए राष्ट्रीय अश्वगंधा अभियान अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसके तहत लोगों को अश्वगंधा की खेती करने, उनके उपयोग तथा इसके लाभों के बारे में जानकारी प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि अश्वगंधा रोग प्रतिरोधक शक्ति की बढ़ाने वाला ओषधीय पौधा है और इसका उपयोग पारंपरिक भारतीय आयुर्वेदिक चिकित्सा में हजारों सालों से किया जाता रहा है। उपमुख्य सचेतक ने कहा कि प्रदेश में राष्ट्रीय अश्वगंधा अभियान के अंतर्गत अश्वगंधा के 2 लाख पौधे वितरित किये जा रहे हैं जबकि जिला काँगड़ा में 20 हजार पौधे  वितरित किए जा रहे हैं।

उन्होने कहा कि वर्तमान सरकार बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए कृतसंकल्प है तथा टांडा मेडिकल कॉलेज में विभिन्न पदों को भरा जा रहा है ताकि लोगों को उपचार की सुविधा मिल सके। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में जल शक्ति विभाग द्वारा जल जीवन मिशन तथा अन्य विकास कार्यों पर 10 करोड़ 30 लाख रुपये व्यय किये जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त रूल्ला दी कूहल के लिए 25 लाख की धनराशि जारी कर दी  गयी है। उन्होंने कहा  ग्राम पँचायत चड़ी में पिछले 18 माह के कार्यकाल में विभिन्न विकास कार्यों पर 57 लाख रुपये व्यय किये गए हैं।