Moga Crime News : मोगा में हथियारों सहित 4 बदमाश काबू

0
6
Moga Crime News : मोगा में हथियारों सहित 4 बदमाश काबू
Moga Crime News : मोगा में हथियारों सहित 4 बदमाश काबू

बंबीहा और लॉरेंस गैंग से जुड़े हुए हैं पकड़े गए आरोपी

Moga Crime News (आज समाज), मोगा : अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पंजाब पुलिस को सोमवार को लगातार दूसरे दिन बड़ी सफलता हाथ लगी है। मोगा पुलिस ने अभियान चलाते हुए चार बदमाशों को हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में से एक लकी पटियाल के लिए काम करता था जिसे तीन अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया।

वहीं लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े मनप्रीत सिंह उर्फ मनी भिंडर के तीन सहयोगियों को तीन अवैध हथियारों की बरामदगी के साथ गिरफ्तार किया। दो गिरोहों के कुल 4 सहयोगियों को 6 अवैध हथियारों की बरामदगी के साथ गिरफ्तार किया गया। ये आरोपी मोगा में जबरन वसूली के लिए व्यवसायी को निशाना बनाने की योजना बना रहे थे। इन पर दो एफआईआर दर्ज की गई हैं।

रविवार को जालंधर पुलिस ने किए थे 5 बदमाश गिरफ्तार

इससे पहले रविवार को जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने भी ऐसी ही सफलता हासिल करते हुए पांच बदमाशों को हथियारों सहित गिरफ्तार किया था। ये सभी बंबीहा-कौशल गैंग के लिए काम करते थे। आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार बरामद हुए थे। पुलिस को इनसे 9 बंदूकें और 15 कारतूस मिले हैं। इस संबंधी जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने बताया था कि जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने संगठित अपराध पर नकेल कसते हुए इन गैंगस्टर्स को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि ये आरोपी हथियार तस्करी, हत्या, जबरन वसूली और अन्य बड़े अपराधों में शामिल थे। आरोपियों पर पहले भी कई मामले दर्ज हैं। आरोपियों पर दो केस आर्म्स एक्ट थाना नई बारादरी जालंधर और एफआईआर भारगो कैंप में दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें : Weather Update : बंगाल की खाड़ी में उठ रहा चक्रवाती तुफान

यह भी पढ़ें : Punjab CM News : धान खरीद को राजनीतिक मुद्दा न बनाएं : मान