Jhajjar News: झज्जर में एक ही परिवार के 4 सदस्यों की मौत

0
90
Jhajjar News: झज्जर में एक ही परिवार के 4 सदस्यों की मौत
Jhajjar News: झज्जर में एक ही परिवार के 4 सदस्यों की मौत

मरने वालों में एक महिला और 3 बच्चे शामिल, आग लगने से हुई मौत
Jhajjar News (आज समाज) झज्जर: हरियाणा के झज्जर में गत देर शाम एक घर में जोरदार 2 धमाके हुए। ब्लास्ट के बाद मकान में आग लग। आग लगने से घर के अंदर मौजूद परिवार के 4 सदस्य जिंदा जल गए। मरने वालों में एक महिला और 3 बच्चे शामिल हैं। 5वां व्यक्ति घायल है। घायल को इलाज के लिए पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। हादसा बहादुरगढ़ के सेक्टर-9 में हुआ। घर में 4 सेकेंड के अंदर 2 ब्लास्ट हुए हैं। पहला ब्लास्ट हल्का था। दूसरा काफी तेज था। इससे पड़ोसी की खिड़की का कांच भी टूट गया।

अंदर से लॉक था दरवाजा

हादसे के बारे में पड़ोसी प्रशांत ने बताया है कि घर में करीब 6 बजे धमाका हुआ था। इससे ऐसा लगा मानो हमारे घर का शीशा टूटा हो। बाहर निकलकर देखा तो पड़ोसी के घर में आग लगी थी। घर में धुआं भरा हुआ था। पास जाकर उसका दरवाजा खोलने की कोशिश की तो अंदर से लॉक था।

हमने कुछ लोगों को इकट्ठा कर दरवाजा तोड़ा तो देखा कि एक सरदार दरवाजे के पास ही पड़ा है। उसके हाथ जले हुए थे। उसे फौरन अस्पताल ले जाने का इंतजाम किया गया। वहीं, घर में अंदर जाकर देखा तो 3 बच्चे और एक महिला पड़ी थी। उनकी मौत हो चुकी थी। वे सभी जले हुए थे।

ब्लास्ट किस चीज में हुआ इसका पता लगाया जा रहा

डीसीपी मयंक मिश्रा ने कहा कि 4 लोगों की ब्लास्ट में मौत हुई है, जबकि 1 गंभीर रूप से घायल है। पुलिस कई पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। घर में रखा सिलेंडर सही सलामत है, एसी यूनिट को नुकसान पहुंचा है। हालांकि, ब्लास्ट किस चीज में हुआ है, इसका पता लगाया जा रहा है। ब्लास्ट बहुत खतरनाक था। फर्श की टाइल भी टूट गई।

7 महीने पहले दिल्ली से आया परिवार

मृतक की पहचान दिल्ली के रहने वाले हरपाल सिंह के रूप में हुई है। वह बिजनेसमैन था। हरिपाल अपने बच्चों और पत्नी के साथ करीब 7 महीने पहले यहां रहने आया था।

ये भी पढ़ें : Delhi News : अध्यात्म और शौर्य का प्रतीक है बिहार : वीरेंद्र सचदेवा