Haryana News: हरियाणा में सिरसा से पानीपत तक बनेगा 300 किलोमीटर लंबा फोरलेन हाईवे

0
61
Haryana News: हरियाणा में सिरसा से पानीपत तक बनेगा 300 किलोमीटर लंबा फोरलेन हाईवे
Haryana News: हरियाणा में सिरसा से पानीपत तक बनेगा 300 किलोमीटर लंबा फोरलेन हाईवे

केंद्र सरकार से मिली मंजूरी
Chndigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: केंद्र सरकार ने हरियाणा के सिरसा से लेकर पानीपत तक बनने वाले 300 किलोमीटर लंबे फोरलेन हाईवे को मंजूरी दे दी है। यह हाइवे डबवाली यानी सिरसा से पानीपत तक बनेगा। इस हाईवे के बन जाने के बाद वाहनों का आवागमन आसान हो जाएगा। हाईवे बनाने के लिए जिन किसानों की जमीन अधिग्रहित की जाएंगी। उन किसानों को सरकार की तरफ से मुआवजा राशि दी जाएगी।

केंद्र सरकार ने हाईवे की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट के 80 लाख रुपये की परमिशन दी है। यह हाईवे प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों को जोड़ने का काम करेगा। इस हाईवे के माध्यम से 7 नेशनल हाईवे का कनेक्शन हो जाएगा। यह हाईवे प्रदेश के 14 प्रमुख कस्बों को जोड़ने का काम करेगा।

यहां से गुजरेगा हाईवे

हाईवे के बन जाने के बाद पानीपत के उद्योगपतियों को सिरसा से कपास लाने के लिए रास्ता आसान हो जाएगा। यह फोरलेन हाईवे गांव सिवाह से शुरू होकर सुताना, थर्मल, ऊंटला, नारा, असंध, नगुरां, उचाना, लीतानी, उकलाना, सनियाणा, भूना, रतिया, हांसपुर, सरदुलगढ़, रोडी, कालावाली से डबवाली तक विकसित होगा। फतेहाबाद जिले में यह हाईवे पंजाब बॉर्डर से शुरू होकर रतिया, भूना और सनियाणा तक पहुंचेगा। यह हाईवे डबवाली, कालावाली, रोडी, सरदुलगढ़, हांसपुर, रतिया, भूना, सनियाणा, उकलाना, लीतानी, उचाना, नगुरां और असंध सफीदों से पानीपत होते हुए गुजरेगा।

ये भी पढ़ें : हरियाणा में सिंबल पर मेयर और नगर परिषद के चुनाव लड़ेगी भाजपा, कांग्रेस ने आज बुलाई बैठक