कानपुर। नागरिक संशोधित कानून के खिलाफ कानपुर के परेड चौराहे पर विरोध प्रर्दशन उग्र हुआ। प्रदर्शनकारी लगातार आक्रोशित रहे और हिंसात्मक प्रदर्शन करते रहे। प्रदर्शनकारियों ने उपद्रव किया और पुलिस पर पथराव भी किया। हिंसक उपद्रवियों ने कई वाहनों में आग लगा दी। जिसमें सीओ सहित कई पुलिस वाले जख्मी हो गए। बाबूपुरवा में उग्र प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हुई फायरिंग । गोरखपुर, संभल, मुजफ्फरनगर समेत कई जिलों में पुलिस पर पत्थरबाजी हुई है।  फिरोजाबाद में गोली लगने से एक की मौत हो गई। वहीं, कानपुर में गोली लगने से सात लोग घायल हो गए हैं।  उन्हें हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा बवाल में दर्जन भर से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।