Sant Rajinder Singh Maharaj : 27वें विश्व आध्यात्मिक सम्मेलन की शुरूआत 13 सितंबर से

0
221
Sant Rajinder Singh Maharaj
Sant Rajinder Singh Maharaj

Aaj Samaj (आज समाज),Sant Rajinder Singh Maharaj, पानीपत: सावन कृपाल रूहानी मिशन के अध्यक्ष संत राजिन्दर सिंह महाराज की अध्यक्षता में 27वां विश्व आध्यात्मिक सम्मेलन 13 से 18 सितंबर, 2023 को कृपाल बाग़, संत कृपाल सिंह मार्ग, दिल्ली-9 और सम्मेलन का समापन सत्र 19 से 20 सितंबर, 2023 को संत दर्शन सिंह जी धाम बुराड़ी, दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है। इस विश्व आध्यात्मिक सम्मेलन में विभिन्न धर्मों के धर्माचार्य सांझे मंच पर एकत्रित होते हैं, जिसका उदेश्य शांति और एकता को विश्वभर में फैलाना है।

 

61वें रक्तदान शिविर का आयोजन कृपाल बाग़ में ही किया जाएगा

उक्त जानकारी देते हुए सौरव नरूला (मीडिया प्रभारी, सावन कृपाल रूहानी मिशन) ने बताया कि 8 दिन तक चलने वाले इस सम्मेलन में अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त ध्यान-अभ्यास के आध्यात्मिक गुरु परम पूजनीय संत राजिन्दर सिंह महाराज और अन्य गणमान्य व्यक्तियों के दिव्य प्रवचन प्रतिदिन सुनने का भी सुअवसर प्राप्त होगा। 13 सितंबर, 2023 को सम्मेलन के उद्घाटन अवसर पर मानवता के कल्याण के लिए 37वें मुफ्त मोतियाबिन्द ऑपरेशन का आयोजन कृपाल बाग में किया जा रहा है। जिसमें अमेरिका से आए नेत्र चिकित्सक, आई केयर हॉस्टिपल नोएडा के डॉक्टर्स के साथ मिलकर आंखों की जांच कर ऑपरेशन करेंगे। इसी क्रम में 17 सितंबर, 2023 को मानव-कल्याण के लिए 61वें रक्तदान शिविर का भी आयोजन कृपाल बाग़ में ही किया जाएगा।

 

प्रतिदिन ध्यान-अभ्यास की कार्यशालाएं लगाई जाएंगी

सौरव नरूला ने बताया कि सम्मेलन के प्रातःकालीन सत्र में प्रतिदिन ध्यान-अभ्यास की कार्यशालाएं लगाई जाएंगी, जिसमें सभी लोगों ध्यान-अभ्यास की बैठक के अलावा उससे संबंधित सभी महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में विस्तारपूर्वक समझाया जाएगा। सम्मेलन के समापन सत्र के अवसर पर 20 सितंबर, 2023 को ‘वस्त्र वितरण समारोह’ संत दर्शन सिंह जी धाम, बुराड़ी, दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें मिशन की ओर से गरीब व बेसहारा भाई-बहनों व बच्चों को वस्त्र, जूते व खिलौने आदि का वितरण किया जाएगा। 14 सितंबर, 2023 को सम्मेलन के उद्घाटन अवसर पर दयाल पुरुष संत दर्शन सिंह जी महाराज की याद में रूहानी मुशायरा आयोजित किया जाएगा और ‘दर्शन- विनम्रता के प्रतीक’ विषय पर सेमिनार व आध्यात्मिक प्रवचनां का आयोजन भी कृपाल बाग़ में ही किया जाएगा।

 

अमेरिका, कनाडा, जर्मनी व इंग्लैंड के विभिन्न प्रतिनिधि अपने विचार रखेंगे

सौरव नरूला ने बताया कि 27वें विश्व आध्यात्मिक सम्मेलन का समापन सत्र 20 सितंबर, 2023 को संत दर्शन सिंह जी धाम, बुराड़ी, दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। यहाँ ध्यान देने योग्य बात यह है कि 20 सितंबर जोकि संत राजिन्दर सिंह महाराज के जन्मोत्सव का दिन है, पूरे विश्वभर में अंतर्राष्ट्रीय ध्यान-अभ्यास दिवस के रूप में मनाया जाता है। ध्यान-अभ्यास तथा अध्यात्म के द्वारा विश्वभर में शांति, प्रेम और एकता को फैलाने के लिए इन सम्मेलनों का आयोजन किया जाता है। इस सम्मेलन में विश्व के प्रमुख धर्माचार्य मानव एकता और भाई-चारे पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करेंगे। इसके अलावा विश्व के अनेक देशों जिनमें अमेरिका, कनाडा, जर्मनी व इंग्लैंड के विभिन्न प्रतिनिधि आंतरिक शांति और मानव एकता को प्राप्त करने के लिए अपने विचार रखेंगे। सम्मेलन में भारत के हजारों लोगों के अलावा विश्व के विभिन्न देशों सैकड़ों की संख्या में प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। यदि आप सम्मेलन से संबंधित और ज्यादा जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप मिशन के 7065117100 नंबर पर फोन कर सकते हैं या मिशन की बेबसाइट www.sos.org पर भी जा सकते हैं।

 

यह भी पढ़े  : Aaj Ka Rashifal 11 September 2023 : इस राशि के लोगों के फ़ालतू खर्च होंगे कम, जानें अपना राशिफल

यह भी पढ़े  : Ayushman Bharat Yojana : चिरायु आयुष्मान भारत योजना के विस्तारीकरण का पोर्टल लॉन्च

Connect With Us: Twitter Facebook