Haryana News : पराली जलाने की घटनाओं को नहीं रोक पाने वाले 24 कर्मचारी सस्पेंड

0
17
पराली जलाने की घटनाओं को नहीं रोक पाने वाले 24 कर्मचारी सस्पेंड
Haryana News : पराली जलाने की घटनाओं को नहीं रोक पाने वाले 24 कर्मचारी सस्पेंड

कृषि विभाग के डायरेक्टर राज नारायण कौशिक ने जारी किए सस्पेंड संबंधी आदेश
पराली जलाने की घटनाओं को राकने के लिए कृषि विभाग सख्त
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए प्रदेश सरकार ने सख्त रूख अपनाया हुआ। कृषि विभाग के अधिकारियों, ग्राम सचिवों और सरपंचों की भी ड्यूटी पराली जलाने की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए लगाई हुई है। अगर कोई भी किसान खेत में पराली जलाता पकड़ा जाता है तो उस पर केस दर्ज कर गिरफ्तार करने के भी आदेश मुख्य सचिव की ओर से जारी किए गए है। आदेशों की पालना न करने वाले अधिकारी पर भी गाज गिर सकती है। इसी कड़ी में हरियाणा में पराली जलाने के मामले नहीं रोक पाने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की गई है।

कृषि विभाग ने इस संबंध में 24 अधिकारियों और कर्मचारियों को सस्पेंड करने के जारी किए है। इन अधिकारियों में एग्रीकल्चर डेवलपमेंट आॅफिसर से लेकर एग्रीकल्चर सुपरवाइजर के अलावा कर्मचारी भी शामिल है। यह अधिकारी व कर्मचारी अपने-अपने अधिकार क्षेत्रों में पराली जलो की घटनाओं को नहीं रोक पाए। अधिकारियों व कर्मचारियों के सस्पेंड संबंधी आदेश कृषि विभाग के डायरेक्टर राज नारायण कौशिक ने जारी किए है। जिन 9 जिलों के अधिकारियों पर एक्शन लिया गया है। उनमें पानीपत, जींद, हिसार, कैथल, करनाल, अंबाला, फतेहाबाद, कुरुक्षेत्र और सोनीपत के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं।

हरियाणा में हेल्थ इमरजेंसी जैसे हालात हो सकते है पैदा

पिछले करीब एक महीने से हरियाणा में पराली जल रही है। जिसको लेकर सुप्रीम कोर्ट भी चिंता जता चुका है। सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद ही हरियाणा के मुख्य सचिव ने पराली जलाने वाले किसानों की गिरफ्तारी के आदेश दिए थे। वहीं पराली जलाने के मामलों में हो रही बढ़ोतरी के कारण प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है। हरियाणा में कुरुक्षेत्र जिले में एयर क्वालिटी इंडेक्स 423 पर पहुंच गया है। 14 शहरों का एयर क्वालिटी इंडेक्स 300 से ऊपर दर्ज किया गया। अगर प्रदूषण ऐसे ही बढ़ता गया तो हरियाणा में हेल्थ इमरजेंसी जैसे हालात पैदा हो सकते हैं। दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह 8 बजे से ग्रैप-2 लागू कर दिया गया है।

हरियाणा के इन जिलों में ग्रैप-टू की पाबंदियां लागू

हरियाणा के फरीदाबाद, गुरुग्राम, नूंह, रोहतक, सोनीपत, रेवाड़ी, झज्जर, पानीपत, पलवल, भिवानी, चरखी दादरी, महेन्द्रगढ, जींद और करनाल जिले आते हैं। इन जिलों में ग्रैप-टू की पाबंदियां लागू रहेंगी। डॉक्टरों ने प्रदूषण में बाहर निकलने से पहले एन-95 मास्क पहनने की सलाह दी है। इसके अलावा आंखों को नियमित रूप से बार-बार धोने को कहा है, ताकि शरीर पर स्मॉग के पड़ने वाले प्रभाव को कम किया जा सके।

यह भी पढ़ें : Bomb Threats To Flights: एयर इंडिया व इंडिगो सहित तीस फ्लाइट्स को उड़ाने की धमकी