Faridabad News: फरीदाबाद में 21 वर्षीय युवक की चाकू से गोद हत्या

0
182
फरीदाबाद में 21 वर्षीय युवक की चाकू से गोद हत्या
फरीदाबाद में 21 वर्षीय युवक की चाकू से गोद हत्या

Faridabad News (आज समाज) फरीदाबाद: हरियाणा के फरीदाबाद में एक नवयुवक की चाकू से गोद कर हत्या कर दी गई। युवक इस्माइलपुर अजय नगर इलाके बुधवार को लापता हुआ था। गुरुवार को उसका शव यमुना नदी के किनारे पड़ा मिला। उसके शरीर पर चाकू मारने के कई निशान मिले हैं। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी अअनुसार इस्माइलपुर अजय नगर इलाके में रहने वाला 21 वर्षीय समीर बुधवार को अचानक घर से लापता हो गया था। पल्ला थाना के इंस्पेक्टर कुलदीप दहिया ने बताया कि समीर के पिता नौशाद ने बीती रात लगभग 11 बजे उसकी गुमशुदा होने की शिकायत थाने में दी थी। पिता ने बताया की उसके बेटे ने 12वीं तक पढ़ाई की थी, लेकिन अभी कुछ भी नहीं कर रहा था। वे मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं। शिकायत मिलने बाद पुलिस ने गुरुवार को सुबह साढ़े 9 बजे समीर की गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया गया था। इसी बीच थाने में जानकारी मिली कि एक युवक का शव बसंतपुर इलाके में यमुना नदी पुश्ता के पास पड़ा है। वे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक की पहचान समीर के रूप में हुई। पुलिस ने शव का मुआयना किया तो उसके शरीर पर चाकू मारने के कई निशान थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए फरीदाबाद के बादशाह खान सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पुलिस ने थाना पल्ला में हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।