Yamunanagar News: यमुनानगर में सड़क हादसे में 2 महिलाओं की मौत

0
190
Yamunanagar News: यमुनानगर में सड़क हादसे में 2 महिलाओं की मौत
Yamunanagar News: यमुनानगर में सड़क हादसे में 2 महिलाओं की मौत

शादी समारोह में रोटी बनाने का काम करती थी दोनों महिलाएं
Yamunanagar News (आज समाज) यमुनानगर: हरियाणा के यमुनानगर में आज सुबह एक सड़क हादसे में 2 महिलाओं की मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। हादसा यमुनानगर के व्यासपुर में रणजीतपुर रोड पर हुआ। यहां पर एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों महिलाएं सड़क पर गिर गई। जिससे डंपर ने दोनों महिलाओं को कुचल दिया। दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं महिलाओं को बाइक पर ले जा रहा हलवाई हादसे में घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हलवाई के साथ बाइक पर शादी समारोह में जा रही थी दोनों महिलाएं

जानकारी के अनुसार दोनों मृतक महिलाएं खंड छछरौली के गांव ललहाड़ी की रहने वाली हैं। वह दोनों शादी समारोह में रोटी बनाने का काम करती हैं। उनके गांव का ही व्यक्ति हलवाई का काम करता है। दोनों महिलाएं हलवाई के साथ उसकी बाइक पर आज सुबह रणजीतपुर क्षेत्र में आयोजित एक शादी समारोह में जा रही थी। जैसे ही तीनों संधाय गांव के नजदीक पहुंची तो बिलासपुर की तरफ से जा रहे तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी।

पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजे शव

तेज रफ्तार डंपर के ब्रेक नहीं लगे और दोनों महिलाओं को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हलवाई गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां से जा रहे किसी राहगीर ने बताया कि तीनों ललहाड़ी गांव के रहने वाले हैं। सूचना मिलते ही थाना व्यासपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में ले लिया।

ये भी पढ़ें : प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ मिल रही शिकायतों की जांच करेंगी एचसीएस अधिकारियो की कमेटी