Rohtak News: कांग्रेस सरकार में सिर्फ मेरिट पर ही मिलेंगी 2 लाख नौकरियां: हुड्डा

0
4
कांग्रेस सरकार में सिर्फ मेरिट पर ही मिलेंगी 2 लाख नौकरियां: हुड्डा
Rohtak News: कांग्रेस सरकार में सिर्फ मेरिट पर ही मिलेंगी 2 लाख नौकरियां: हुड्डा

भाजपा महिला मोर्चा की राज्य उपाध्यक्ष नीना राठी व किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सतपाल राठी कांग्रेस में हुए शामिल
Rohtak News (आज समाज) रोहतक: कांग्रेस सरकार बनने पर सिर्फ मेरिट और पेपर के आधार ही 2 लाख पक्की भर्तियां की जाएंगी। कांग्रेस पेपर लीक और भर्ती माफिया का सफाया करने के लिए प्रतिबद्ध है। ये कहना है पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा का। हुड्डा रोहतक में पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। इससे पहले भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष नीना राठी व किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सतपाल राठी हुड्डा और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान के नेतृत्व में कांग्रेस में हुए शामिल। हुड्डा और उदयभान ने दोनों नेताओं का कांग्रेस में स्वागत किया और पूर्ण मान-सम्मान का भरोसा दिलाया। इस मौके पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हार की बौखलाहट में बीजेपी सिर्फ और सिर्फ झूठ का सहारा ले रही है। बेरोजगार युवाओं को बरगलाने के लिए बीजेपी वाले अब 25 हजार नौकरी देने की बात कह रहे हैं। जबकि पूरे 5 साल ये सरकार भर्तियों को खुद भर्तियों को लटकाती रही।

भाजपा खुद अपनी सरकार की नाकामी को स्वीकार कर रही

हुड्डा ने कहा कि खुद भाजपा खुद अपनी सरकार की नाकामी को स्वीकार कर रही है। इसीलिए वो कभी भी अपने साढ़े 9 साल के कार्यकाल और पूर्व मुख्यमंत्री का जिक्र तक नहीं करती। जबकि कांग्रेस विपक्ष में रहते हुए भी अपने कामों के नाम पर वोट मांग रही है। कांग्रेस सरकार ने एक केंद्रीय विश्वविद्यालय महेंद्रगढ़ में बनवाया, पूरे प्रदेश में 12 विश्वविद्यालय बनवाई, 154 नए पॉलिटेक्निक कॉलेज, 45 सरकारी कॉलेज बनाए, 56 नए आईटीआई, 4 नए सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज खोले, 36 आरोही स्कूल, दर्जनों मॉडल व संस्कृति मॉडल स्कूल खोले। मेवात, भिवानी, फरीदाबाद, करनाल, रोहतक, गोहाना समेत 6 नए मेडिकल कॉलेज और 1 नया स्वास्थ्य विश्वविद्यालय बनाया। नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट और एम्स-2 बाढ़सा बनवाया। राजीव गांधी एजुकेशन सोसाइटी और बाबा साहेब अंबेडकर के नाम पर नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी बनाने के अलावा अनगिनत काम करवाए।

ये भी पढ़ें : Himachal Weather : बारिश थमने के बाद भी पहाड़ दरकने का सिलसिला जारी

ये भी पढ़ें : Himachal News : पांगी घाटी के लोगों ने मांगा अलग विधानसभा क्षेत्र