Jind News: जींद में पिज्जा डिलीवरी बॉय समेत 2 की मौत

0
57

Jind News (आज समाज) जींद: हरियाणा के जींद जिला में हांसी रोड पर फ्लाई ओवर के नीचे व पिंडारा पुल के पास सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। एक व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है, जबकि दूसरे की पहचान भिवानी रोड पर आश्रम बस्ती निवासी प्रिंस के रूप में हुई है। प्रिंस पिज्जा डिलीवरी का काम करता था। पुलिस को दी शिकायत में भिवानी रोड आश्रम बस्ती निवासी परमिंद्र ने बताया कि वह तीन भाई बहन हैं। उसका भाई प्रिंस पिज्जा डिलीवरी का काम करता था। मंगलवार की रात घर नहीं आने पर उसने करीब डेढ़ बजे उसके मोबाइल पर फोन किया, तो डायल 112 कर्मी ने फोन उठाया और उसने बताया कि प्रिंस का एक्सीडेंट हो गया है। उन्हें हांसी रोड पर पर फ्लाई ओवर के पास हादसा होना बताया। पुलिस कर्मी उसे डायल 112 में ही सिविल अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने उसके भाई को मृत घोषित कर दिया। परमिंद्र ने कहा कि अज्ञात वाहन ने उसके भाई की बाइक को टक्कर मारी है, जिससे प्रिंस की मौत हुई है। शहर थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं मंगलवार रात को ही पिंडारा पुल के पास एक व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है, इसलिए शव को सिविल अस्पताल में रखवाया गया है। सिविल लाइन थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।