Mahendragarh News: महेंद्रगढ़ में सीवर की सफाई के लिए मेनहोल में उतरे 2 कर्मचारियों की जहरीली गैस से मौत

0
81
Mahendragarh News: महेंद्रगढ़ में सीवर की सफाई के लिए मेनहोल में उतरे 2 कर्मचारियों की जहरीली गैस से मौत
Mahendragarh News: महेंद्रगढ़ में सीवर की सफाई के लिए मेनहोल में उतरे 2 कर्मचारियों की जहरीली गैस से मौत

आरोप- कंप्यूटर आॅपरेटर जबरदस्ती कर्मचारियों पर बिना किसी सेफ्टी किट के सीवर में उतरने का बनाता है दबाव
Mahendragarh News (आज समाज) महेंद्रगढ़: हरियाणा के महेंद्रगढ़ में आज 2 सफाई कर्मचारियों की मौत हो गई। कर्मचारी बिना किसी सेफ्टी किट के सीवर की सफाई के लिए मेनहोल में उतरे थे। जैसे ही मेनहोल का ढक्कन खोला दोनों कर्मचारी बेसुध हो गए। जहरीली गैस के प्रभाव से दोनों कर्मचारियों की मौत हो गई।

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए नारनौल के नागरिक अस्पताल पहुंचा दिया। घटना महेंद्रगढ़ के नांगल चौधरी की है। वहीं कर्मचारियों की मौत के बाद जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यालय में लगे अन्य कर्मचारी भाग गए।

जहरीली गैस से हुए बेसुध, अस्पताल में डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित किया

नांगल चौधरी कस्बा में एसबीआई बैंक के पास सीवर लाइन की सफाई करने के लिए दो कर्मचारी मोहनपुर निवासी करीब 28 वर्षीय अनूप कुमार और ढाणी बंधा वाली निवासी करीब 30 वर्षीय कर्मचारी जोगेंद्र मेनहोल में उतरे थे। इन कर्मचारियों ने सेफ्टी के लिए कुछ भी नहीं पहना हुआ था।

जिसके कारण मेनहोल में निकली जहरीली गैस से दोनों बेसुध हो गए। अन्य कर्मचारियों ने जब उन्हें बेसुध देखा तो दोनों को मेनहोल से बाहर निकाला। जिसके बाद दोनों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

मरने वाला एक मोटर आॅपरेटर

वहीं इस बारे में पीडब्ल्यूडी मेकेनिकल यूनियन के राजेश कुमार ने बताया कि यहां पर लगा हुआ एक कंप्यूटर आॅपरेटर जबरदस्ती बिना किसी सेफ्टी किट के कर्मचारियों को सीवरेज में उतरने का दबाव बनाता है। उन्होंने बताया कि एक कर्मचारी सफाई कर्मचारी न होकर मोटर आॅपरेटर था, जिसको भी जबरदस्ती सीवर में उतार दिया गया।

ये भी पढ़ें : हरियाणा से पाकिस्तानी नागरिकों को बाहर निकालने के आदेश