Jalandhar By Poll Voting : 1,71,963 मतदाता करेंगे भविष्य की राजनीति का फैसला

0
114
1,71,963 मतदाता करेंगे भविष्य की राजनीति का फैसला
1,71,963 मतदाता करेंगे भविष्य की राजनीति का फैसला

जालंधर उपचुनाव : लोकसभा चुनाव के बाद हो रहे इस चुनाव में सभी राजनीतिक दलों की प्रतिष्ठा दांव पर

Jalandhar By Poll Voting (आज समाज), जालंधर : जालंधर पश्चिम में विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो चुकी है। निर्वाचन क्षेत्र में कुल 1,71,963 मतदाता हैं। इनमें 89,329 पुरुष और 82,326 महिलाएं शामिल हैं। साथ ही, उक्त क्षेत्र में आठ थर्ड जेंडर मतदाता भी हैं। कुल 181 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। बेशक यह चुनाव केवल एक ही विधानसभा सीट के लिए हो रहे हो लेकिन इससे प्रदेश की राजनीति का भविष्य तय होने वाला है। इसी के चलते इस उपचुनाव में राजनीतिक दलों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है।

चुनाव को लेकर खुद सीएम भगवंत मान ने जालंधर में कोठी किराए पर लेकर रह रहे है और अपनी पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में जमकर चुनाव प्रचार भी किया। इसी तरह से भाजपा और दूसरे राजनीतिक दलों ने भी अपने उम्मीदवार के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। क्योंकि लोकसभा चुनाव के दौरान सूबे की 13 सीटों में से सबसे ज्यादा सीट कांग्रेंस के हाथ आई थी। वहीं भाजपा का वोट प्रतिशत भी बढ़ा था।

ऐसे में दूसरे दलों के लिए चिंता का विषय भी है क्योंकि भाजपा की ओर से इस सीट पर शीतल अगुंराल को चुनाव मैदान में उतारा है जोकि पहले इस सीट से विधायक रह चुके है। हलके में सरकारी स्कूल, कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थान कल बंद रहेंगे।