12 वर्षीय बच्ची से 16 साल के रिश्तेदार ने किया दुष्कर्म, सात महीने बाद हुआ खुलासा

0
404
16 year old relative raped the girl
आज समाज डिजिटल, नई दिल्ली:
दिल्ली में एक बार फिर दुष्कर्म की हैरान करने वाली घटना सामने आई है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि सब्जी मंडी थाने में एक महिला ने अपने 16 वर्षीय रिश्तेदार के खिलाफ 12 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए शिकायत की है। महिला के अनुसार पिछले साल नवंबर में आरोपी एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दिल्ली आया था। इसी दौरान उसने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। वहीं, अब सात महीने के बाद इसकी जानकारी मिलने से पीड़िता के परिजन परेशान हैं। पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 और 6 व पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता के पेट में अचानक दर्द उठने पर उसकी मां उसे नजदीकी अस्पताल ले गई थी। वहां उन्हें लड़की के गर्भवती होने की जानकारी मिली। इसके बाद महिला ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। जांच शुरू होने पर पता चला कि आरोपी फरार चल रहा है|

ये भी पढ़ें : कार्तिकेय शर्मा की जीत को लेकर समस्त ब्राह्मण समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री का किया धन्यवाद

ये भी पढ़ें : खुल गया प्रगति मैदान सुरंग, पीएम मोदी ने किया टनल और अंडरपास का उद्घाटन

ये भी पढ़ें : बिजली संकट, तीन यूनिटों में उत्पादन बंद, बढ़ी मांग

ये भी पढ़ें : अस्थियां विसर्जन करने गया था परिवार, हादसे में 6 ने प्राण गवाएं

ये भी पढ़ें :  ऐसा जिम, जहां सांड करते हैं कसरत

Connect With Us: Twitter Facebook