19 से 21 अप्रैल तक चलेगा जलसा, देश-विदेश से तब्लीगी जमात से जुड़े मुस्लिम लेंगे हिस्सा
Nuh News (आज समाज) नूंह: हरियाणा के नूंह में 19 से 19 से 21 अप्रैल तक तब्लीगी जमात का जलसा चलेगा। इस जलसे में देश-विदेश से तब्लीगी जमात से जुड़े करीब 15 लाख मुस्लिम शामिल होंगे। नूंह में यह जलसा पहली बार हो रहा है। इसे जमात के प्रमुख मौलाना साद संबोधित करेंगे। जलसे के लिए 121 एकड़ जमीन में इंतजाम किए गए हैं, जिसके 21 एकड़ में टेंट लगाया गया है। बचे 100 एकड़ में बैठने, पार्किंग, टॉयलेट और पानी का इंतजाम किया जा रहा है। जमात के इतिहास में पहली बार नूंह में इस तरह का कार्यक्रम हो रहा है।
जिसके भीतर पुलिस की एंट्री नहीं होगी। फोर्स बाहर खड़े रहकर ही सारे इंतजाम करेगी। कार्यक्रम के मीडिया कोआॅर्डिनेटर रफीक मास्टर ने बताया कि हजरत निजामुद्दीन से मौलाना साद साहब इस कार्यक्रम में आएंगे। उनके साथ और भी मौलाना कार्यक्रम में शामिल होंगे। पूरी जमात को इस्लामिक रास्तों पर चलने के लिए प्रेरित किया जाएगा। यहां कयामगाह, बैतुल खला, वुजु खाना और अस्थायी मस्जिद बनाने की व्यवस्था भी की गई है।
1926-27 मौलाना इलियास कांधलवी ने नूंह से शुरू हुई थी तब्लीगी जमात की शिक्षा
तब्लीगी जमात की शुरूआत हजरत मौलाना इलियास कांधलवी ने की थी। 1926-27 में मौलाना इलियास कांधलवी ने नूंह से ही इस्लामिक प्रचार की शुरूआत की थी। उन्होंने नूंह को इस्लामी शिक्षा और प्रचार का केंद्र बनाया। मदरसा मोइनुल इस्लाम नूंह की बड़ी मुस्लिम संस्था है। यह मदरसा तब्लीगी जमात के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित संस्थानों में से एक है। यहां से इस्लामी शिक्षा और तब्लीगी जमात का प्रसार हुआ। नूंह से शुरू होकर तब्लीगी जमात आज दुनिया के 150 से अधिक देशों में फैल चुकी है।
ये भी पढ़ें : हरियाणा के 6 जिलों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट