134th birth anniversary PM Pandit Jawaharlal Nehru : देश को पहले प्रधानमंत्री पंडित नेहरू आधुनिक भारत के थे निर्माता:-त्रिलोचन सिंह

0
161
134th birth anniversary PM Pandit Jawaharlal Nehru :
134th birth anniversary PM Pandit Jawaharlal Nehru :

Aaj Samaj (आज समाज), 134th Birth Anniversary PM Pandit Jawaharlal Nehru,करनाल,14 नवम्बर, इशिका ठाकुर : देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 134वीं जयंती कोंग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा मनाई गई। कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। वही जवाहरलाल नेहरू द्वारा देश के विकास में दिए गए योगदान को याद करते हुए उनके सपनों को पूरा करने का संकल्प कार्यकर्ताओं ने लिया।

इस मौके पर जिला संयोजक त्रिलोचन सिंह ने कहा कि पंडित नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता थे। 21वीं सदी की कल्पना उनके असीम योगदान को याद किए बिना नहीं की जा सकती है। वह लोकतंत्र के पैरोकार थे। उनके प्रगतिशील विचारों ने चुनौतियों के बावजूद भारत के सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक विकास को मजबूत बनाया। आज दुनियाभर के लोग पंडित जवाहरलाल नेहरू को नमन करते हैं। भारत-पाकिस्तान बंटवारे के बाद जवाहरलाल नेहरू प्रधानमंत्री बने और देश का कायाकल्प करने का कार्य किया।

इस अवसर पर जिला संयोजक त्रिलोचन सिंह, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष अशोक खुराना, पार्षद पप्पू लाठर, कांग्रेस नेत्री रानी कांबोज, सेवादल अध्यक्ष जागीर सैनी, सरपंच सतपाल जाणी, परमजीत वाल्मीकि, नरेंद्र जोगा, मीनू दुआ, रोहित जोशी, भारत भूषण, दया प्रकाश, राजिंद्र पप्पी, परमजीत भारद्वाज, चाहत, अशोक कांबोज, अशोक दुग््गल, राजपाल तंवर, विनोद शर्मा, प्रेम मलवानिया व गगन मेहता आदि मौजूद रहे

यह भी पढ़ें : Cowshed located in Phusgarh :16 नवंबर को होगी फूसगढ़ स्थित गौशाला में दुधारू गाय खरीदने की खुली बोली-उप निगमायुक्त

यह भी पढ़ें : Fire In Decoration Warehouse : नेहरू कॉलोनी स्थित महक फ्लावर डेकोरेशन के गोदाम में लगी भीषण आग