Karnal News: करनाल में विदेश भेजने के नाम पर ठगे 12 लाख रुपए

0
142
करनाल में विदेश भेजने के नाम पर ठगे 12 लाख रुपए
करनाल में विदेश भेजने के नाम पर ठगे 12 लाख रुपए

Karnal News (आज समाज) करनाल: हरियाणा में करनाल के निसिंग में एक युवक के साथ 12 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला फिर से सुर्खियों में है, जहां पीड़ित ने पुलिस से केस रि-आॅपन कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। निसिंग निवासी शिकायतकर्ता सोनू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि आरोपियों ने उसे विदेश भेजने के नाम पर उसके नकली दस्तावेज का उपयोग कर लाखों की ठगी की थी। सोनू ने बताया कि जब उसे ठगी का पता चला और उसने अपने पैसे वापस मांगे, तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। सोनू ने तत्कालीन गृह मंत्री अनिल विज को दरखास्त दी। इसके बाद ऊरढ करनाल ने दोनों पक्षों को बुलाकर बयान दर्ज किए। दोषी रजवंत ने माना कि उसके पास 12 लाख रुपए आए थे और एक इकरारनामा भी दिया। पीड़ित सोनू ने बताया कि रजवंत ने 12 लाख रुपए वापस करने की एवज में चार चेक दिए थे, लेकिन ये चेक बैंक में नकद नहीं हो सके क्योंकि रजवंत के खाते में पैसे नहीं थे। जब सोनू ने रजवंत से बाकी पैसे मांगे, तो उसने कहा कि पैसे मनजीत के पास हैं, जो करनाल से फरार है। कई बार अनुरोध करने के बावजूद रजवंत ने बैंक में पैसे नहीं डलवाए और टाल-मटोल करता रहा। सोनू ने बताया कि उसने कई बार रजवंत के घर जाकर उससे मुलाकात करने की कोशिश की, लेकिन हर बार उसका बाप और पत्नी उसे झूठे केस में फंसाने और जान से मारने की धमकी देते रहे। पुलिस द्वारा अभी तक दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है और ना ही उन्हें गिरफ्तार किया गया है। निसिंग थाना के जांच अधिकारी दयानंद ने बताया कि सोनू के साथ विदेश भेजने के नाम पर 12 लाख की धोखाधड़ी की शिकायत मिली है। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जैसे भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुरूप कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।