Haryana News: 11 से 12 विधायक भी ले सकते है मंत्री पद की शपथ

0
24
11 से 12 विधायक भी ले सकते है मंत्री पद की शपथ
Haryana News: 11 से 12 विधायक भी ले सकते है मंत्री पद की शपथ

शपथ ग्रहण समारोह को लेकर तैयारियां पूरी
पीएम मोदी सहित 18 राज्यों के मुख्यमंत्री लेंगे होंगे शपथ ग्रहण समारोह में शामिल
Panchkula News (आज समाज) पंचकूला: आज पंचकूला के दशहरा ग्राउंड में होने वाले भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है। शपथ ग्रहण समारोह में पीएम सहित 18 राज्यों के मुख्यमंत्री भी हिस्सा लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह दोपहर सवा एक बजे के करीब शुरू होगा। सबसे पहले नायब सैनी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उसके बाद एक-एक कर विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार 11 से 12 विधायकों को मत्री पद की शपथ दिलवाई जा सकती है। शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेश भर से लोगों के पहुंचने के लिए करीब 2500 बसों की व्यवस्था की गई है।

समारोह में 50000 लोगों के पहुंचने की संभावना है। ड्रोन दीदी, खाप पंचायतों के प्रतिनिधि, प्रगतिशील किसान, उद्योग जगत के फेमस लोग, भाजपा पदाधिकारियों से लेकर बूथ लेवल तक के पदाधिकारी भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। सबके बैठने के लिए अलग-अलग पड़ाल लगाए गए है। नेताओ के बैठने के लिए दो स्टेज लगाई गई है। पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी व अन्य केंद्रीय मंत्री एक स्टेज पर बैठेंगे। इसी स्टेज पर विधायक शपथ लेंगे। दूसरी स्टेज पर अन्य प्रदेशों से आए नेताओं के बैठने की व्यवस्था की गई है।

यह विधायक ले सकते है मंत्री पद की शपथ

अनिल विज, कृष्ण लाल पंवार, राव नरबीर सिंह, महिपाल ढांडा, विपुल गोयल, अरविंद शर्मा, श्याम सिंह राणा, रणबीर गंगवा, कृष्ण बेदी, श्रुति चौधरी, आरती राव, राजेश नागर और गौरव गौतम के नाम शामिल हैं। वहीं कृष्ण लाल मिड्ढा, राम कुमार गौतम, मूलचंद शर्मा के नामों पर भी चर्चा चल रही है।

यह भी पढ़ें :  Haryana News: पानीपत से लॉरेंस गैंग का शूटर सुक्खा कालुया गिरफ्तार