International Geeta Mahotsav: डेढ़ करोड़ लोगों ने किया गीता का पाठ

0
168
International Geeta Mahotsav: डेढ़ करोड़ लोगों ने किया गीता का पाठ
International Geeta Mahotsav: डेढ़ करोड़ लोगों ने किया गीता का पाठ

18 हजार विद्यार्थियों ने भी किया गीता के मंत्रों का उच्चारण
International Geeta Mahotsav (आज समाज) कुरुक्षेत्र: अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के चलते आज कुरुक्षेत्र स्थित थीम पार्क में 18 हजार विद्यार्थियों ने वैश्विक गीता का पाठ किया। इस दौरान बच्चों ने सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक गीता के मंत्रों का जाप किया।

वहीं इस बार देश-विदेश के डेढ़ करोड़ लोगों ने भी आॅनलाइन माध्यम से गीता के मंत्रों का जाप किया। डेढ़ करोड़ लोगों के एक साथ गीता का पाठ करने से एक नया विश्व रिकॉर्ड बना है। कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने मुख्यातिथि के रूप में शिकरत की। उनके साथ-साथ केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

बांग्लादेश में हिंदुओं और मंदिरों की सुरक्षा के लिए किया पाठ

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का यह वैश्विक गीता पाठ बांग्लादेश में हिंदुओं और मंदिरों की सुरक्षा को समर्पित है। इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, शिवराज सिंह चौहान, तंजानिया के मंत्री पिंडी हजारा छत्र मुख्य रूप से मौजूद हैं।

ये भी पढ़ें : अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्री आज गीता महोत्सव में करेंगी शिरकत