Punjab News : पनबस कर्मियों को बकाया और त्योहार एडवांस के 1.15 करोड़ जारी : भुल्लर

0
18
Punjab News : पनबस कर्मियों को बकाया और त्योहार एडवांस के 1.15 करोड़ जारी : भुल्लर

4,000 से अधिक ठेका आधारित और आउटसोर्स कर्मचारियों को त्योहार के एडवांस के रूप में प्रति कर्मचारी 10,000 रुपये देने की घोषणा

Punjab News (आज समाज), चंडीगढ़ : पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि प्रदेश सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए फिक्रमंद है। उन्होंने कहा कि सरकार की कोशिश है कि आगामी त्योहारी सीजन में सभी लोग खुद और तंदुरुस्त रहें। परिवहन मंत्री ने कहा कि आने वाले दिनों में सभी लोगों का खर्च काफी ज्यादा बढ़ जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने पनबस कर्मचारियों को उनके बकाया और त्योहार के एडवांस का समय पर वितरण सुनिश्चित किया है और 3,189 कर्मचारियों को वार्षिक वेतन वृद्धि के बकाया की पहली किश्त के रूप में 1.15 करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें : Amritsar Crime News : 105 किलो हेरोइन सहित दो नशा तस्कर गिरफ्तार

इन कर्मचारियों को भी मिली बड़ी राहत

परिवहन मंत्री ने दोहराया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार कर्मचारियों की भलाई के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और कर्मचारियों की वित्तीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए ठोस कदम उठा रही है। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि पनबस ने ठेका आधारित और आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए अक्टूबर 2022 से अगस्त 2023 तक की 5 प्रतिशत वार्षिक वृद्धि के बकाये का वितरण मंजूर कर दिया है।

ये भी पढ़ें : Punjab CM News : पंजाब को जल्द हो डीएपी की आपूर्ति : सीएम

उन्होंने बताया कि कर्मचारियों के बकाये का यह वितरण तीन चरणों में किया जाएगा, जिसके तहत लगभग 1.15 करोड़ रुपये की पहली किश्त 3,189 कर्मचारियों को जारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि शेष किश्तों के लिए जनवरी और मार्च 2025 की समय-सीमा निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि सितंबर 2023 के बाद कर्मचारियों की बढ़ी हुई तनख्वाहें निर्धारित समय सीमा के भीतर जारी की जा रही हैं।

ये भी पढ़ें : Punjab Bypoll 2024 Update : विस उपचुनाव में गिद्दड़बाहा बनी हॉट सीट

ये भी पढ़ें : Amritsar Crime News : 105 किलो हेरोइन सहित दो नशा तस्कर गिरफ्तार