तिगांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेश नागर व सरपंचों ने ब्रह्मसरोवर की महाआरती में लिया भाग

0
7

कुरुक्षेत्र 3 जुलाई कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव उपेंद्र सिंघल ने बताया कि मंगलवार देर सायं ब्रह्मसरोवर पर प्रतिदिन होने वाली सांध्यकालीन आरती में तिगांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेश नागर और प्रदेश के करीब 40 गांवों के सरपंचों ने भाग लिया और पवित्र ब्रह्मसरोवर में स्नान भी किया। उन्होंने बताया कि हरिद्वार और बनारस की तर्ज पर विश्व प्रसिद्ध ब्रह्मसरोवर तट पर पिछले दस वर्षों से चल रही महा आरती ने अपना एक विशेष स्थान बनाया है। कुरुक्षेत्र में आने वाला प्रत्येक तीर्थ यात्री संध्या आरती में शामिल होने का इच्छुक रहता है।
उन्होंने कहा कि यात्रियों की बढ़ती हुई संख्या को देखते हुए आरती को और मनोरम रूप दिया जा रहा है। प्रतिदिन भजन संध्या के लिए स्टेज बड़ी एलइडी और म्यूजिकल फाउंटेन लगाए जा रहे हैं जो शीघ्र यात्रियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेंगे। आने वाले दिनों में ब्रह्मसरोवर अपने और भव्य रूप में नजर आने लगेगा। उन्होंने विधायक राजेश नागर और सभी सरपंचों को बताया कि प्रतिवर्ष यहां पर अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के आयोजन में लाखों की संख्या में पर्यटक आते है। मानद सचिव ने विधायक व सभी सरपंचों को अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में आने का निमंत्रण भी दिया। इस मौके पर केडीबी द्वारा सभी मेहमानों को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर मोनिंदर कुमार मुदगिल, कैप्टन परमजीत सिंह, अशोक रोशा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

SHARE